JDU नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विवादित बयान को लेकर चर्चा में है। उन्होंने विधानसभा में RJD विधायक रेखा देवी के खिलाफ महिला के संबंध में बोल दिया है। इससे जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है।

नीतीश कुमार का बयान। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अपनी जबान पर काबू नहीं रख पाए। उन्होंने बुधवार (24 जुलाई) को RJD विधायक रेखा देवी के एक स्पीच पर असहमती जता दी। इस पर नीतीश ने कहा-"अरे, महिला हो। कुछ जानती नहीं हो। बोल रही है, कहां से आकर। इन लोगों (विपक्ष) के साथ आकर। 2005 के बाद ही न महिला को आगे बढ़ाए हैं। फालतू बोल रही हो। इसलिए, हम कह रहे हैं कि चुपचाप सुनो। सीएम के बयान पर हंगामा होने लगा। इस पर उन्होंने कहा-'' क्या हुआ। सुनोगे नहीं। हम तो सुनाएंगे।हमने तो सबके लिए तय कर दिया कि उन्हें (महिला) को आरक्षण मिले। हमने सीमा को बढ़ाकर 50 से 75 तक कर दिया है। आरजेडी समेत विपक्षी दलों ने सीएम के द्वारा दिए गए बयान को महिला का अपमान बताया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

JDU नेता के बयान को लेकर विपक्ष ने माफी की मांग की है। इस मामले पर RJD विधायक रेखा देवी ने कहा-"वो हम सबके सीएम है। उन्हें बोलने का तरीका पता होना चाहिए। महिला से बोलने के का एक तरीका होता है। सीएम तो वो तरीका ही भूल गए हैं। क्या है महिला। महिला से कहते हैं कि वह कुछ नहीं जानती है। कैसे आ गई महिला। हर घर में महिला के रूप में मां, बहन और बेटी हैं। नीतीश कुमार बेटियों को आगे बढ़ाते हैं, लेकिन नहीं देखते हैं कि उनके साथ क्या हो रहा है?महिलाएं कहां सुरक्षित हैं? उन्होंने जिस तरह से बोला है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए।"

नीतीश कुमार का वीडियो वायरल

नीतीश कुमार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो विधानसभा में खड़ा होकर RJD महिला नेता की तरफ इशारा करते हुए बात कह रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक 1 लाख के करीब लोगों ने देखा है। कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने तो उनकी तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से कर दी।

Scroll to load tweet…

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार में बने नीति आयोग ने खत्म कर दिया था स्पेशल स्टेटस, जानिए पूरा इतिहास