बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत तेज हो गई है। भाजपा और जदयू बराबर सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं। इनके बीच करीब 205 सीटों का बंटवारा होगा। बाकी 38 सीटें सहयोगी पार्टियों को दी जाएंगी।

Bihar Assembly Election: चुनाव आयोग ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। दो फेज में चुनाव होंगे। 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। अब तक सत्ताधारी गठबंधन एनडीए और विपक्षी महागठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद एनडीए और महागठबंधन में सीट बंटवारा तय करने को लेकर हलचल तेज हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनडीए में कोई दल बड़ा भाई नहीं होगा। भाजपा और जदयू बराबर सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं। दोनों पार्टी के बीच करीब 205 सीटें का बंटवारा होना है। बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं। बाकी 38 सीटें अन्य सहयोगी पार्टियों को दी जाएंगी। ये सीट लोक जनशक्ति पार्टी (LJP), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLM) के बीच बांटे जाने की संभावना है।

चिराग पासवान को मिल सकती हैं 25 सीटें

ऐसी जानकारी सामने आई है कि भाजपा ने लोजपा प्रमुख चिराग पासवान को 25 सीटें, हम नेता जीतन राम मांझी को 7 सीटें और उपेंद्र कुशवाहा की RLM को 6 सीटें देने की पेशकश की है। चिराग पासवान के साथ बातचीत जारी है। लोजपा नेता अपनी पार्टी के नेताओं के लिए पसंदीदा सीटें तलाश रहे हैं। अगर पासवान के हिस्से में सीटें बढ़ती हैं तो मांझी और कुशवाहा के लिए सीटें कम हो सकती हैं। यदि छोटे सहयोगियों की सीटें कम हो जाती हैं तो भाजपा उन्हें राज्यसभा और विधान परिषद की सीटें देकर नुकसान की भरपाई कर सकती है।

यह भी पढ़ें- बिहार में चुनाव के ऐलान के बाद फुल कॉन्फीडेंस में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, बताया कब होगी सीट शेयरिंग

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है। वहीं, विपक्षी महागठबंधन (जिसमें राजद, कांग्रेस और वामपंथी दल शामिल हैं) एनडीए सरकार को चुनौती देने की कोशिश में है। आम आदमी पार्टी (आप) बिहार की राजनीति में अपनी शुरुआत करते हुए सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी पूरा दम लगा रही है।

चुनावों को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों में 33% अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) वोट शामिल हैं। यह वर्ग परंपरागत रूप से एनडीए की ओर झुका हुआ है, लेकिन अब विपक्ष भी इसे अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

यह भी पढ़ें- 8 अक्टूबर को पहली सूची जारी करेंगे तेज प्रताप यादव, भाई की RJD पर कसा जोरदार तंज