Top Richest Person in Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री से भी ज़्यादा अमीर कौन है? जानिए बिहार के 6 सबसे अमीर लोगों के बारे में और उनकी अकूत संपत्ति के राज़।

Bihar Top Richest Person: बिहार के सबसे अमीर लोगों की बात करें तो सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जैसे बड़े नेताओं का नाम दिमाग में आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिहार में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इनसे भी ज्यादा अमीर हैं? जिनका जन्म बिहार में हुआ और जिनकी गिनती अब देश-दुनिया के अमीरों में होती है। आज हम बिहार के 6 सबसे अमीर लोगों के बारे में बात करेंगे और जानेंगे उनकी कुल संपत्ति।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नीतीश कुमार और लालू यादव की कुल संपत्ति कितनी है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने आखिरी बार साल 2009 में चुनाव लड़ा था। उस वक्त चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में लालू यादव ने अपनी संपत्ति 3 करोड़ 21 लाख रुपए बताई थी। इससे पहले साल 2004 के चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति 87 लाख 68 हजार रुपए बताई थी। वहीं, साल 2023 के आखिर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी संपत्ति के साथ-साथ अपने कैबिनेट मंत्रियों की संपत्ति का ब्योरा दिया था। बिहार सरकार की वेबसाइट पर अपलोड किए गए इस विवरण के अनुसार, नीतीश कुमार के पास 1.64 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। उनके पास 22,552 रुपये नकद और विभिन्न बैंक खातों में 49,202 रुपये जमा हैं।

ये लोग लालू और नीतीश से भी अमीर हैं

बिहार के कुछ प्रमुख उद्योगपति और बिजनेस टाइकून अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर देश-दुनिया में नाम कमा रहे हैं। उनकी नेटवर्थ की बात करें तो यह लालू और नीतीश कुमार से भी ज्यादा है। आइए जानते हैं बिहार के इन सफल और अमीर लोगों के बारे में:

अनिल अग्रवाल

अनिल अग्रवाल का जन्म 1954 में बिहार के पटना में हुआ था। वे वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। वे अपनी कंपनी के जरिए वोल्कन इन्वेस्टमेंट को नियंत्रित करते हैं, जो 100% हिस्सेदारी वाली एक होल्डिंग कंपनी है। अनिल अग्रवाल की नेटवर्थ करीब 4 बिलियन डॉलर (3280 करोड़ रुपये) है। उन्होंने एक छोटे से गांव से लंदन स्टॉक एक्सचेंज तक का सफर तय किया है, जो उनकी मेहनत और आत्मविश्वास की कहानी दर्शाता है।

सुब्रत रॉय

सुब्रत रॉय का जन्म 1948 में बिहार के अररिया जिले में हुआ था। वे सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने 1978 में की थी। यह एक बहु-उद्योग समूह है जो वित्त, स्वास्थ्य सेवा, बीमा, ई-कॉमर्स और आवास जैसे क्षेत्रों में काम करता है। उनकी कुल संपत्ति लगभग 1 मिलियन डॉलर (लगभग 8 करोड़ रुपये) है। वे व्यवसाय दर्शन के लिए भी जाने जाते हैं और उन्होंने कुछ किताबें भी लिखी हैं।

संजय के झा

संजय झा का जन्म 1963 में हुआ था। उन्होंने लिवरपूल विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीएस और स्ट्रैथक्लाइड विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में पीएचडी की है। वे क्वालकॉम इंक के सीओओ, ईवीपी और ग्रुप प्रेसिडेंट क्यूसीटी हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 3 मिलियन डॉलर (लगभग 24 करोड़ रुपये) है और उनके पास क्वालकॉम इंक के 25,112 शेयर हैं।

रवींद्र किशोर सिन्हा

रवींद्र किशोर सिन्हा एक पत्रकार, राजनीतिज्ञ और सुरक्षा पेशेवर हैं। उन्होंने 1985 में भारतीय सुरक्षा सेवा (एसआईएस) की स्थापना की। उन्होंने 250 रुपये से शुरुआत की और आज उनकी कुल संपत्ति लगभग 5 मिलियन डॉलर (लगभग 40 करोड़ रुपये) है। वे राज्यसभा के सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भी हैं।

नवीन अग्रवाल

नवीन अग्रवाल अनिल अग्रवाल के भाई हैं और कोंकोला रिसोर्सेज पीएलसी के चेयरमैन और माल्को पावर कंपनी लिमिटेड के गैर-कार्यकारी चेयरमैन हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 11,043 करोड़ रुपये है। वे वेदांता लिमिटेड और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के निदेशक मंडल में भी हैं।

संप्रदा सिंह

संप्रदा सिंह का जन्म 1925 में बिहार के जहानाबाद में हुआ था। उन्होंने 1973 में एल्केम लैबोरेटरीज की स्थापना की। एल्केम लैबोरेटरीज का कारोबार यूरोप, अफ्रीका, एशिया, दक्षिण अमेरिका और अमेरिका में फैला हुआ है। उनकी मृत्यु के बाद उनका परिवार इस कारोबार को आगे बढ़ा रहा है। उनकी कुल संपत्ति लगभग 3.3 बिलियन डॉलर (लगभग 26,03,28,198 रुपये) है।

इसके अलावा ये सभी लोग बिहार का गौरव हैं और अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर धन-दौलत और सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। इनकी कहानियां न सिर्फ प्रेरणादायी हैं, बल्कि यह भी बताती हैं कि सच्ची कोशिशों से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।