Crime news in Bihar Jharkhand: ED ने बिहार-झारखंड में पेपर लीक मामले में कई जगहों पर छापेमारी की है। पटना से रांची तक हड़कंप मचा है, कई संदिग्धों के ठिकानों पर तलाशी जारी।

ED Raids In Bihar-Jharkhand: पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार (19 जून) को बड़ी कार्रवाई की है। ED ने बिहार-झारखंड में एक साथ कई जगहों पर बड़ी छापेमारी की है। यह कार्रवाई बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOW) द्वारा की गई जांच के आधार पर दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत की जा रही है। बिहार में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक को लेकर छापेमारी की गई, जबकि झारखंड में NEET पेपर लीक मामले में छापेमारी की गई। दो राज्यों में एक साथ ED की छापेमारी से पटना से लेकर रांची तक हड़कंप मच गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कहां कहां हो रही छापेमारी

सूत्रों के मुताबिक, ED की टीम पटना में डॉ. शिव नाम के एक आरोपी के ठिकाने पर तलाशी अभियान शुरू कर रही है। वहीं, झारखंड की राजधानी रांची में सिकंदर प्रसाद यदुवेंद्र के घर पर भी छापेमारी की जा रही है। दोनों पर सीधे तौर पर पेपर लीक गिरोह से जुड़े होने का संदेह है। आपको बता दें कि सिकंदर यादवेंदु बिहार में जूनियर इंजीनियर के पद पर नियुक्त था। पेपर लीक मामले में वह फिलहाल जमानत पर है।

इन राज्यों में भी की गई छापेमारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पेपर लीक गिरोह के सरगना रहे संजीव मुखिया के कई रिश्तेदारों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है। ईडी की टीमें तलाशी अभियान में जुटी हुई हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी छापेमारी की गई है। यहां संजीव मुखिया के कुछ रिश्तेदार और दोस्त रहते हैं। दूसरी ओर, नालंदा के नगरनौसा के गोसाईमठ में ईडी ने छापेमारी की है। यह संदीप कुमार का घर बताया जाता है। संजीव मुखिया के करीबियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है।