Bihar Weather Update:बिहार में तापमान 41°C पार! मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार, जबकि कई जगहों पर भीषण गर्मी जारी रहेगी। जानिए अगले 48 घंटे का बिहार मौसम अपडेट।

Bihar Weather Report: बिहार में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, और आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अप्रैल से जून तक प्रचंड गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। वर्तमान में, बिहार के सभी जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज हो रहा है, और कई जिलों में पारा 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। इस बीच बिहार में मौसम करवट बदल रहा है। कहीं आसमान से आग तो कहीं राहत की बरसात होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आइए जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा और गया जिलों में बुंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं, दक्षिण-पूर्वी बिहार के बांका, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और खगड़िया जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है, जिससे इन क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है।

जानिए पटना का मौसम पूर्वानुमान

राजधानी पटना में भी गर्मी का असर देखा जा रहा है। वर्तमान में पटना का तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिनों तक पटना का तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

बिहार के प्रमुख जिलों का तापमान

  1. बिहार में पारा लगातार चढ़ रहा है।
  2. पिछले दिन यानी बुधवार को खगड़िया और गोपालगंज में सबसे ज्यादा 37.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
  3. अररिया में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री।
  4. मुंगेर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री।
  5. भागलपुर में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री।
  6. बांका में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री।
  7. गड़िया में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री।
  8. पटना में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री।
  9. डेहरी में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री।
  10. मुजफ्फरपुर अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री।
  11. सुपौल में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री।