बिहार में ठंड का सितम जारी है। मौसम विभाग ने 10 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पछुआ हवा को कारण प्रदेश में इस दिन कनकनी बढ़ेगी।

Bihar Weather: बिहार में ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 10 जिलों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड के साथ-साथ कनकनी भी महसूस होगी। विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक के अनुसार 29 जनवरी और 1 फरवरी को हिमालय क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इसके प्रभाव से 1 फरवरी से ठंड और बढ़ने की संभावना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

अगले 5 दिनों तक प्रदेश में आसमान साफ रहेगा। अधिकतर इलाकों में तापमान अधिक से सामान्य रहने की संभावना है। वहीं सुबह के समय में तराई वाले जिलों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। सोमवार को प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। मधुबनी कल सबसे गर्म जिला रहा। वहीं, पिछले 24 घंटे में 6.5 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास सबसे ठंडा जिला रहा।

यह भी पढ़ें: छोड़िए महंगे शेयरों का चक्कर, ₹100 वाला ये शेयर ही बना देगा मालामाल!

घने कोहरे की संभावना

राजधानी पटना में सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा देखने को मिल सकता है लेकिन दिन के समय मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने पर जोर दिया है। इन परिस्थितियों में बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।