2025 का ब्रह्मपुर विधानसभा चुनाव बक्सर ज़िले की सबसे चर्चित सीटों में से एक था। राजद के शंभू नाथ यादव ने 95,000 वोट हासिल कर जीत हासिल की। ​​कांटे की टक्कर में मिली इस जीत ने इस क्षेत्र में राजद की मज़बूत पकड़ को और मज़बूत कर दिया।

Brahampur Assembly Election 2025: ब्रह्मपुर विधानसभा चुनाव 2025 (Brahampur Assembly Election 2025) बिहार के बक्सर जिले की सबसे चर्चित सीटों में से एक है। इस सीट पर शंभू नाथ यादव ने अपनी जीत पक्की की। 95 हजार वोट के साथ आरजेडी यहां से जीत हासिल की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2010 ब्रह्मपुर विधानसभा चुनाव: बीजेपी की जीत

2010 में यहां बीजेपी उम्मीदवार दिलमरनी देवी ने जीत हासिल की। उन्होंने 46,196 वोट पाए और आरजेडी प्रत्याशी अजीत चौधरी को 20,342 वोटों से हराया। उस समय ब्रहमपुर की जनता ने बीजेपी को मौका दिया और यह जीत पार्टी के लिए अहम रही।

2015 ब्रह्मपुर विधानसभा चुनाव: आरजेडी की जोरदार वापसी

2015 में हालात बदल गए। आरजेडी के शंभुनाथ यादव ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें 94,079 वोट मिले जबकि बीजेपी के विवेक ठाकुर को 63,303 वोट ही मिल सके। इस बार आरजेडी ने 30,776 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर सीट पर मजबूत पकड़ बना ली।

2020 ब्रह्मपुर विधानसभा चुनाव: शंभुनाथ यादव की दूसरी जीत

2020 में फिर से शंभुनाथ यादव (आरजेडी) ने चुनाव जीता। उन्होंने 90,176 वोट पाकर लोजपा उम्मीदवार हुलास पांडे को हराया। हुलास पांडे को सिर्फ 39,035 वोट मिले। इस चुनाव में शंभुनाथ यादव ने 51,141 वोटों से जीत हासिल की। यह नतीजा बताता है कि ब्रहमपुर की जनता का भरोसा आरजेडी पर लगातार बना हुआ है।

नोट: 7.59 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक आरजेडी विधायक शंभूनाथ यादव 10वीं पास ळैं। उन पर कुल चार आपराधिक केस चल रहे हैं और पहले ऐसे विधायक हैं जिन पर संपत्ति से ज्यादा कर्जा हैं। उनकी कुल देनदारी 13.49 करोड़ रुपए है।

ब्रह्मपुर विधानसभा का वोटिंग पैटर्न

  •  2010: बीजेपी-46,196 | आरजेडी -25,854
  •  2015: आरजेडी-94,079 | बीजेपी -63,303
  •  2020: आरजेडी-90,176 | लोजपा-39,035

नोट: स्पष्ट है कि पिछले तीन चुनावों में आरजेडी लगातार मजबूत होती गई है। लेकिन राजनीतिक समीकरण और स्थानीय मुद्दे यहां हर बार नई तस्वीर पेश करते हैं।