बिहार के अररिया जिले में बकरा नाम की नदी पर बन रहा पुल उद्घाटन से पहले ही गिर गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

पटना। बिहार के अररिया जिले में बकरा नाम की नदी पर बन रहा पुल उद्घाटन से पहले ही गिर गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि पुल कैसे ताश के पत्तों की तरह ढह गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

मंगलवार को पुल थोड़ा झुका फिर देखते ही देखते जमींदोज हो गया। घटना के वक्त कुछ स्थानीय लोग पुल के पास थे। उन्होंने इसका वीडियो बना लिया। 2020 में भी बकरा नदी पर बन रहा एक पुल गिर गया था। उस समय भारी बारिश हो रही थी। कुछ लोग बारिश से बचने के लिए पुल के नीचे छिपे थे तभी वह गिर गया था। इसके चलते 12 लोग बकरा नदी में गिर गए थे। इनमें चार बाइक सवार भी थे। पुल अररिया जिला के जोकीहाट थाना क्षेत्र के उदाहाट के पास ढह गया था।

बिहार सरकार करा रही पुल का निर्माण

पुल का निर्माण पूरा हो गया था, लेकिन एप्रोच रोड के नहीं बनने के चलते यह चालू नहीं हुआ था। इसके एप्रोच रोड पर काम चल रहा है। यह पुल अररिया जिले के कुरसा कांटा और सिकटा जिले को जोड़ेगा। पुल का निर्माण बिहार सरकार द्वारा कराया जा रहा था।

इस घटना पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुल गिरने पर जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं, सिकटी से विधायक विजय कुमार घटना के लिए निर्माण कंपनी को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि कंपनी के मालिक की लापरवाही के चलते पुल गिरा है। हमारी मांग है कि प्रशासन इस मामले की जांच करे।