समस्तीपुर कोर्ट परिसर में पेशी के लिए लाए गए कैदियों पर कोर्ट परिसर में फायरिंग की गई। एक बंदी की जांघ और दूसरे के हाथ में गोली लगी। 

समस्तीपुर। बिहार में दिनदहाड़े गोलियां चलना आम बात हो गई है। शनिवार को समस्तीपुर कोर्ट परिसर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में घुसकर दो कैदियों को गोली मार दी। दोनों को पुलिस शनिवार को कोर्ट में पेशी के लिए लाई थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पेशी के लिए आए कैदियों पर चलाई गोलियां
विचाराधीन कैदी प्रभात चौधरी और प्रभात तिवारी को बदमाशों ने समस्तीपुर सिविल कोर्ट परिसर में घुसकर गोली मार दी। फायरिंग से परिसर में अफरातफरी मच गई। गोली लगने से घायल कैदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी फायरिंग के बाद तमंचा लहराते फरार हो गए।

पढ़ें Nuh Violence: हरियाणा पुलिस का तीसरा एनकाउंटर, आरोपी के पैर में लगी गोली

घायल कैदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
आरोपी प्रभात चौधरी के जांघ में गोली लगी है, जबकि प्रभात तिवारी का हाथ जख्मी हुआ है। दोनों सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आए थे। पुलिसकर्मियों ने घायल कैदियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर नगर और मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार, एसपी विनय तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने अस्पताल जाकर भी कैदियों से पूछताछ की।

पढ़ें अलवर में आधी रात भाजपा पार्षद के घर में घुसे बदमाश, मारपीट के बाद फायरिंग कर भागे, सीसीटीवी फुटेज में दिखी तस्वीर

चार बदमाशों ने किया था हमला
मामले की जांच में सामने आया है कि दोनों अपराधियों को जब पुलिस समस्तीपुर सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची तो परिसर में पहले से ही बदमाश मौजूद थे। बदमाशों के वैन से उतरने के बाद ही चार बदमाशों ने दोनों पर गोलियां चला दीं। बदमाशों ने कई गोलियां चलाईं जिसमें एक प्रभात चौधरी की जांघ में जा धंसी जबकि दूसरी गोली कैदी प्रभात तिवारी के हाथ लगी। दोनों लहूलुहान हो गए। वहीं घटना के बाद आरोपी बदमाश कोर्ट परिसर में लगभग 30 से 40 मीटर पैदल ही दौड़ते हुए मेन गेट से भाग निकले।