बिहार में एक महिला के साथ लगातार 7 दिनों तक गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कैटरिंग का काम करने जमुई पहुंची महिला के साथ कई लोगों ने दरिंदगी को अंजाम दिया।

बिहार में गैंगरेप। बिहार के जमुई में पश्चिम बंगाल के महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। 24 परगना की रहने वाली 30 वर्षीय पीड़िता के साथ लगातार 7 दिनों तक दरिंदगी की गई। घिनौनी घटना को अंजाम देने के बाद नशे की हालत में महिला को जमुई से ट्रेन पर बैठा दिया गया। पुलिस ने बदहवास अवस्था में 24 जुलाई को ट्रेन में पाया, जिसके बाद सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। होश आने पर पीड़िता ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। उसने कहा-" वो अपने गांव की परिचित महिला दीपा और पिंकी साव के कहने पर कैटरिंग का काम करने के लिए जमुई गई थी। हबला नामक युवक के साथ बाबा होटल पहुंची। जहां पहले से पिंकी साव और रौशन नाम का युवक मौजूद था। दोनों के इशारों पर उसे एक कमरे में ले जाया गया। 17 जुलाई से लेकर 23 जुलाई तक तीन अज्ञात युवकों द्वारा उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़िता के बयान के आधार पर जसीडीह रेल थाना में जीरो FIR दर्ज कर ली गई है। कमरे में अलग-अलग लोगों द्वारा लगातार 7 दिनों तक दुष्कर्म किया गया। इस संबंध में हबला, दीपा, पिंकी साव, रौशन और उसका भाई मुखिया, बाबा होटल का मालिक व अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया है।

बिहार में गैंगरेप का अन्य मामला

बिहार की राजधानी पटना में बीते 18 जुलाई को आर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़की के साथ 4 लोगों ने गैंगरेप किया था। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था। पीड़िता ने बताया कि वो एक होटल में छठी समारोह के लिए ग्रुप के साथ आई हुई थी, जहां उसके साथ गलत काम किया गया था। इस मामले में पुलिस लगातार दूसरे तरह के सोर्स की मदद लेकर अन्य आरोपी को पकड़ने की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: इंसाफ नहीं मिला तो कर लिया सुसाइड, 22 साल की लड़की की डरावनी कहानी