Rain Alert Today: झारखंड के नौ जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका के चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। रांची में तीन दिनों की बारिश के बाद थोड़ी राहत मिली है लेकिन कई इलाकों में बारिश जारी है।

Rain Alert Today: बिहार और झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। झारखंड के कई इलाकों में पीछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। अब ऐसे में मौसम विभाग ने झारखंड के नौ जिलों में शनिवार, 21 जून को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही कई इलाकों में वज्रपात की भी आशंका है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने इसे लेकर सभी संबंधित जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में भारी बारिश हो सकती है, उनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, देवघर, जामताड़ा और पाकुड़ शामिल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून के बादल धीरे-धीरे बिहार की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि, झारखंड के कई जिलों में हल्की और छिटपुट बारिश की संभावना बनी रहेगी।

रांची में लगातार तीन दिनों से बारिश

राजधानी रांची में तीन दिन की लगातार बारिश के बाद शुक्रवार दोपहर से थोड़ी राहत मिली। हालांकि बादल अब भी छाए रहे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश जारी रही। बारिश की वजह से मांडर के टांगरबसली पंचायत में वीरगेड़ा नदी पर बन रहा डायवर्सन बह गया, जिससे कई गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया।

यह भी पढ़ें: Bihar School Timings: गर्मी की छुट्टियों के बाद फिर बदला स्कूल का टाइम, जानिए नया शेड्यूल

रेलवे और डैम पर असर

किता स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे की मिट्टी बह जाने से ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। फिलहाल रेलवे मिट्टी और बालू से भरे बोरे डालकर मरम्मत में जुटा है। गेतलसूद डैम और कांके डैम में जलस्तर बढ़ने के कारण दोनों के दूसरे गेट खोलने पड़े। तेनुघाट डैम भी खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है, इसलिए सुरक्षा के लिए इसके 10 गेट खोल दिए गए हैं। बारिश थमते ही राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान बढ़ने लगा है। सबसे ज्यादा तापमान बहरागोड़ा में दर्ज किया गया, जहां पारा 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा।