MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Bihar
  • बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के वक्त घर में लगी आग, 4 बच्चे जिंदा जले, 5 बुरी तरह झुलसे, मिस्ट्री बनी कैसे और क्यों हुआ हादसा?‌

बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के वक्त घर में लगी आग, 4 बच्चे जिंदा जले, 5 बुरी तरह झुलसे, मिस्ट्री बनी कैसे और क्यों हुआ हादसा?‌

बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार देर रात एक घर में आग लगने से एक ही फैमिली के 4 मासूम जिंदा जल गए। इस दर्दनाक हादसे में 5 अन्य बच्चों सहित 6 से ज्यादा लोग झुलसे हैं। इनमें 2 की हालत गंभीर है। इन्हें SKMCH में भर्ती कराया गया है। 

2 Min read
Author : Contributor Asianet
| Updated : May 02 2023, 09:02 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Asianet News

मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार देर रात एक घर में आग लगने से एक ही फैमिली के 4 मासूम जिंदा जल गए। इस दर्दनाक हादसे में 5 अन्य बच्चों सहित 6 से ज्यादा लोग झुलसे हैं। इनमें 2 की हालत गंभीर है। इन्हें SKMCH में भर्ती कराया गया है। हादसा उस समय हुआ, जब पूरा परिवार सो रहा था। आग की वजह सामने नहीं आ पाई है।

28
Image Credit : Asianet News

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र की सुस्ता पंचायत में रहने वाले नरेश राम के यहां हुई। परिवार खाना खाकर सो चुका था, तभी आग लगी।

38
Image Credit : Asianet News

आग लगने के बाद पूरा परिवार जान बचाने भागा। लेकिन 4 मासूम आग में फंसकर रह गए और वे जिंदा जल गए।

48
Image Credit : Asianet News

हालांकि गांववालों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। बाद में सूचना मिलने पर SDM, DSP टाउन, सहित कई थानों की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

58
Image Credit : Asianet News

छह से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक जान और माल का नुकसान हो चुका था।

68
Image Credit : Asianet News

आग में झुलसे मुकेश राम ने पुलिस को बताया कि जब सब लोग सभी सो रहे थे, तभी आग लग गई। सब लोग पानी लाकर आग बुझाने में लग गए, लेकिन आग तेजी से भड़क उठी थी।

78
Image Credit : Asianet News

आग में मरने वालों की पहचान नरेश राम की 17 साल की बेटी सोनी कुमारी, 12 साल की अमृता कुमारी, 8 साल की कविता कुमारी और 6 साल की शिवानी कुमारी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें-तमिलनाडु में फिर होश उड़ाने वाला हादसा, खौलते सूप की कड़ाही में गिरा स्टूडेंट, मदुरै में उबलती खीर में गिरकर हुई थी शख्स की मौत

88
Image Credit : Asianet News

आगजनी में राकेश राम की 30 वर्षीय पत्नी बेबी देवी, 8 महीने का बेटा प्रकाश कुमार, 4 साल का बेटा आकाश, 7 साल का विकास कुमार घायल हैं। मुकेश राम का 10 साल का बेटा किशन कुमार, 17 साल की बेटी मनीषा भी आग में बुरी तरह झुलस गए। SDM पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने बताया कि नरेश तीन भाई है। सबसे बड़ा नरेश, मझला राकेश और छोटा मुकेश। तीनों मजदूरी करते हैं और साथ में रहते हैं। नरेश साले के साथ दिल्ली में रहता है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना गैस लीक कांड-30 सेकंड में खड़े-खड़े गिरकर मरने लगे थे लोग, पुलिसवाले बचाने पहुंचे, तो वे भी बेहोश हो गए

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

CA
Contributor Asianet

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
Anant Singh Oath Ceremony: अपने अंदाज में शपथ लेने लगे अनंत सिंह, नीतीश कुमार से ऐसे हुई मुलाकात
Recommended image2
Bihar Board 12th Exam Start, लेकिन इन रोती-गिड़गिड़ाती बच्चियों का भविष्य बर्बाद
Recommended image3
सरकारी कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया पर सख्ती, जानें क्या है बिहार सरकार नया नियम
Recommended image4
Weather Warning : इंदौर-जयपुर पटना और लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम, 48 घंटे कहां खतरनाक
Recommended image5
Patna Weather Update: गणतंत्र दिवस पर पटना का मौसम कैसा रहेगा? जानिए ठंड और कोहरे का पूरा हाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved