Bihar Rain Alert: बिहार के 13 जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना। 15 जून तक मानसून के आने की उम्मीद है और कुछ जिलों में भीषण गर्मी और उमस बनी रहेगी।

Bihar Rain Alert: बिहार में इन दिनों मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। राज्य के कुछ जिलों में तेज बारिश हो रही है जबकि कई जगह लोग तेज गर्मी और उमस से परेशान हैं। अब ऐसे में मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका जताई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

13 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, बांका, मधुबनी, किशनगंज, सीतामढ़ी, अररिया, शिवहर, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, सुपौल और भागलपुर शामिल हैं। इन जिलों में तेज हवा चलने की संभावना है, जिसकी रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। साथ ही बिजली गिरने और चमकने का भी खतरा बना हुआ है।

15 जून तक बिहार पहुंच सकता है मानसून

मौसम विभाग ने बताया है कि इस साल मानसून लगभग 15 जून तक बिहार में पहुंच सकता है। इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना भी है। ज्यादा बारिश की वजह से कुछ इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: EPFO 3.0: बैंक जैसा PF निकासी का तरीका, ATM से मिलेंगे पैसे, ऑटो-क्लेम और डिजिटल सुधार की सुविधा

इन जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी

हालांकि, अभी बिहार के कुछ जिलों में बारिश होने की उम्मीद नहीं है। पटना, जहानाबाद, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जैसे जिलों में फिलहाल सिर्फ बादल छाए रहेंगे और वहां उमस भरी गर्मी रहेगी, जो लोगों को परेशान कर सकती है।