जगदीशपुर चुनाव 2025 में JDU के श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने 18193 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने RJD के किशोर कुणाल को हराया, जिसने पिछले तीन चुनाव (2010, 2015, 2020) लगातार जीते थे।

Jagdishpur Assembly Election 2025: जगदीशपुर विधानसभा चुनाव 2025 में जनता दल (यूनाइटेड) के श्रीभगवान सिंह कुशवाह जीत गए हैं। 92974 वोट मिले। उन्होंने 18193 वोटों से राष्ट्रीय जनता दल के किशोर कुणाल को हराया। यह सीट हमेशा से चर्चा में रहती है क्योंकि यहां RJD (राजद) ने पिछले तीनों चुनाव (2010, 2015 और 2020) में जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ बनाई। 

2020 जगदीशपुर विधानसभा चुनाव: राम विशुन सिंह की ऐतिहासिक जीत

2020 में RJD उम्मीदवार राम विशुन सिंह ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने LJP के श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को 22,107 वोटों से हराया।

  • राम विशुन सिंह (RJD)-66,632 वोट (39.7%)
  •  श्रीभगवान सिंह कुशवाहा (LJP)-44,525 वोट
  •  शुशुमलता (JD(U)-29,362 वोट

खास बात: इस चुनाव में कुल 167,935 वैध वोट पड़े और मतदान प्रतिशत 54.39% रहा।

नोट: आरजेडी नेता राम विशुन सिंह पर कोई आपराधिक केस नहीं है। उनकी शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएट है। उनकी कुल सम्पत्ति 4.75 करोड़ है और उन पर 19.74 लाख रुपए का कर्ज भी है।

2015 जगदीशपुर विधानसभा चुनाव: दूसरी बार जीत

2015 में भी राम विशुन सिंह (RJD) ने जीत का परचम लहराया।

  • राम विशुन सिंह (RJD)-49,020 वोट (33.8%)
  • राकेश रौशन (BLSP)-38,825 वोट
  •  जीत का अंतर-10,195 वोट

खास बात: मतदान प्रतिशत इस बार भी करीब 54.38% रहा। यह उनकी लगातार दूसरी जीत थी, जिसने RJD की पकड़ मजबूत कर दी।

2010 जगदीशपुर विधानसभा चुनाव: दिनेश कुमार सिंह की जीत

2010 में RJD से दिनेश कुमार सिंह मैदान में उतरे और उन्होंने JD(U) के श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को 10,186 वोटों से हराया।

  • दिनेश कुमार सिंह (RJD) -55,560 वोट (42.6%)
  •  श्रीभगवान सिंह कुशवाहा (JD(U)-45,374 वोट
  • खास बात: यही चुनाव RJD के लिए इस सीट पर नींव साबित हुआ।