बिहार में महागठबंधन में सीट बंटवारा हो गया है। राजद 26, कांग्रेस 9 और लेफ्ट को 5 सीटें मिली हैं। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। 

पटना। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार में महागठबंधन में शामिल दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर घोषणा कर दी गई है। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। राजद सबसे अधिक 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेफ्ट की पार्टियों को 5 सीटें मिली हैं। हाल ही में कांग्रेस में अपनी पार्टी का विलय करने वाले पप्पू यादव की आस पूरी नहीं हुई है। वह पूर्णिया से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन यह सीट राजद के खाते में चली गई है। राजद ने यहां से अपने उम्मीदवार की घोषणा भी कर दी है। शुक्रवार को महागठबंधन की पार्टियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट-शेयरिंग को लेकर हुए समझौते की जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजद के खाते में गईं ये सीटें

1-गया

2- नवादा

3- जहानाबाद

4- औरंगाबाद

5- बक्सर

6- पाटलिपुत्र

7- मुंगेर

8- जमुई

9- बांका

10- वाल्मीकि नगर

11- पूर्वी चंपारण

12- शिवहर

13- सीतामढ़ी

14- वैशाली

15-सारण

16-सीवान

17- गोपालगंज

18- उजियारपुर

19- दरभंगा

20- मधुबनी

21-झंझारपुर

22- सुपौल

23- मधेपुरा

24- पूर्णिया

25- अररिया

26-हाजीपुर

कांग्रेस इन सीटों से उतारेगी उम्मीदवार

1- किशनगंज

2- कटिहार

3- भागलपुर

4- मुजफ्फरपुर

5- समस्तीपुर

6- पश्चिम चंपारण

7- पटना साहिब

8- सासाराम

9- महाराजगंज

CPI-ML को मिली सीटें

1- आरा

2- काराकाट

3- नालंदा

CPI को मिली सीट

1- बेगूसराय

CPM को मिली सीट

1- खगड़िया