बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती के नियम बदल दिए हैं। इसका असर रिश्तों पर पड़ता दिख रहा है। पहले से तय शादियां टूट रही हैं। ज्यादातर लड़की वाले शादी से इंकार कर रहे हैं। शादी को लेकर जिन घरों में उत्साह था।

मुजफ्फरपुर। बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती के नियम बदल दिए हैं। इसका असर रिश्तों पर पड़ता दिख रहा है। पहले से तय शादियां टूट रही हैं। ज्यादातर लड़की वाले शादी से इंकार कर रहे हैं। शादी को लेकर जिन घरों में उत्साह था। अब उन्हीं घरों में मायूसी पसरी है। लड़की वालों की शादी तोड़ने की वजह और फिर दोनों पक्षों का एकरारनामा चर्चा में है। इसकी वजह यह है कि अब तक सीटेट या एसटेट पास करने पर नौकरी तय थी। पर अब सरकार ने इसमें परीक्षा का एक और चक्र जोड़ दिया है। उसमें पास होने के बाद ही नौकरी मिलने की उम्मीद रहेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों से सामने आ रहे मामले

ऐसे मामले मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में सामने आए हैं। उन सभी मामलों में कॉमन बात यह थी कि लड़के ने सीटेट परीक्षा पास कर ली थी। उसकी वजह से लड़की वालों ने शादी तय कर दी थी। पर यह पता चलते ही कि सरकार ने नई शिक्षक भर्ती नियमावली बनाई है। जिसके अनुसार अब नौकरी पाने के लिए सीटेट या एसटेट पास लड़कों को एक और परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। लड़की पक्ष के लोगों ने रिश्ता ही तोड़ लिया।

शादी के एक महीने पहले तोड़ा रिश्ता

एक पिता ने अपनी लड़की की शादी नौकरीपेशा लड़के से करने का सपना संजोया था। लड़के ने 2019 में शिक्षक बनने वाली परीक्षा पास की थी। लड़की के पिता जांच पड़ताल के बाद आश्वस्त हुए कि आज नहीं तो कल लड़के को नौकरी मिलेगी ही। इसी आस में उन्होंने अपनी बेटी की शादी लड़के से तय की थी। शादी की तारीख भी नजदीक आ गई थी। आगामी 21 मई को शादी होनी थी। जब सरकार ने शिक्षक भर्ती का नियम बदला तो उन्हें भी पता चला कि लड़के को एक और परीक्षा देनी होगी। तभी वह नौकरी पा सकता है। इसलिए उन्होंने शादी के पहले रिश्ता तोड़ दिया।

5 जून को थी शादी, पहले रिश्ता तोड़ दिया

इसी तरह एक अन्य मामले में सीटेट पास लड़के से बेटी की शादी तय करने वाले पिता ने नियम बदलने के बाद रिश्ता तोड़ दिया। उनकी बेटी की शादी आगामी 5 जून को होनी थी। वह कहते हैं कि शिक्षक भर्ती नियमावली में बदलाव के बाद नौकरी मिलेगी या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। वह जानबूझकर अपनी बेटी के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करेंगे। पहले आशा थी कि साल भर में नौकरी लग जाएगी। पर अब नयी परीक्षा में पास होने के बाद ही नौकरी की उम्मीद है।