नवादा विधानसभा चुनाव 2025: यादव बहुल सीट नवादा पर इस बार जेडीयू की विभा देवी का पलड़ा भारी रहा। उन्होंने 87,423 वोट पाकर आरजेडी के कौशल यादव को 27,594 वोटों से हराया। जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह 19,349 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Nawada Assembly Election 2025: नवादा विधानसभा सीट बिहार की प्रमुख यादव बहुल सीटों में गिनी जाती है। पिछले तीन चुनावों में यादव परिवार ने इस सीट पर दबदबा रहा लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने बाजी पलट दी। जेडीयू कैंडिडेट विभा देवी ने 87423 मत पाकर आरजेडी प्रत्याशी कौशल यादव को 27594 वोटों से मात दे दी। कौशल यादव को 59829 वोट हासिल हुए। जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह 19349 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिछले चुनावों का हिसाब

2020: RJD की विभा देवी ने 72,435 वोट पाकर निर्दलीय प्रत्याशी शरवण कुमार को लगभग 23,000 वोटों के अंतर से हराया।

  •  विभा देवी: 72,435 वोट
  •  शरवण कुमार: 46,125 वोट
  •  जीत का अंतर: ~26,310 वोट

नोट: RJD की विभा देवी सिर्फ साक्षर हैं, उनके पास कोई डिग्री डिप्लोमा नहीं है। उन पर कोई क्रिमिनल केस भी नहीं है। उनकी कुल चल-अचल संपत्ति करीब 29 करोड़ रुपए है और 42 लाख की देनदारी है।

2015: RJD के राजवल्लभ यादव ने 88,235 वोट हासिल कर विजयी बने

  • राजवल्लभ यादव: 88,235 वोट
  •  इंद्रदेव प्रसाद (BLSP): 71,509 वोट
  •  जीत का अंतर: 16,726 वोट

2010: JD(U) की पूर्णिमा यादव ने 46,568 वोट पाकर RJD के राजवल्लभ यादव को हराया

  • पूर्णिमा यादव: 46,568 वोट
  • राजवल्लभ यादव: 40,231 वोट
  • जीत का अंतर: 6,337 वोट

नवादा विधानसभा: यादव वोटर और राजनीतिक दबदबा

नवादा विधानसभा सीट पर यादव वोटरों की मजबूत पकड़ है। पिछले तीन चुनावों में यह साफ दिखाई देता है कि अधिकतर राजनीतिक दल यादव समुदाय के उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारते हैं। विभा देवी की 2020 की जीत, राजवल्लभ यादव की 2015 की शानदार वापसी, और पूर्णिमा यादव की 2010 की जीत यह साबित करती हैं कि यादव परिवार और समुदाय का असर इस सीट पर गहरा है।