नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ के बाद नई बिहार कैबिनेट में 26 मंत्रियों को विभाग सौंपे। नीतीश ने सामान्य प्रशासन, कैबिनेट सचिवालय, विजिलेंस अपने पास रखा, सम्राट चौधरी को गृह विभाग, विजय कुमार सिन्हा को रेवेन्यू व लैंड रिफॉर्म्स दिया।

Nitish Kumar New Cabinet: बिहार में 20 नवंबर को सीएम नीतीश कुमार और दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा की शपथ के बाद अब मंत्रियों की नई कैबिनेट का भी ऐलान हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को NDA नेताओं को डिपार्टमेंट बांट दिए। नीतीश कुमार ने जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट, कैबिनेट सेक्रेटेरिएट और विजिलेंस डिपार्टमेंट अपने पास रखे हैं। वहीं, बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को गृह विभाग का जिम्मा दिया है।

नई बिहार कैबिनेट में किसे क्या मिला?

बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। इनमें बीजेपी से 14, जेडीयू से 8 और चिराग पासवान की लोजपा से 2 मंत्रियों ने शपथ ली। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। जानते हैं किस मंत्री को कौन-सा विभाग मिला?

  • नीतीश कुमार - जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, कैबिनेट सेक्रेटेरिएट, विजिलेंस, कोई भी डिपार्टमेंट जो किसी अन्य मंत्री को नहीं दिया गया हो।
  • सम्राट चौधरी - गृह विभाग
  • विजय कुमार सिन्हा - रेवेन्यू और लैंड रिफॉर्म्स, माइंस और जियोलॉजी
  • विजय कुमार चौधरी - वॉटर रिसोर्स, कमर्शियल टैक्स, इन्फॉर्मेशन और पब्लिक रिलेशन्स, पार्लियामेंट्री अफेयर्स
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव - एनर्जी, प्लानिंग और डेवलपमेंट, फूड और कंज्यूमर प्रोटेक्शन, VAT और मेजर कमर्शियल टैक्स (एक्साइज)
  • श्रवण कुमार - रूरल डेवलपमेंट, PHED (पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग)
  • मंगल पांडे - हेल्थ, लॉ विभाग
  • डॉ. हेतल कुमारी जायसवाल - इंडस्ट्रीज
  • अशोक चौधरी - रूरल वर्क्स
  • लेशी सिंह - फूड और कंज्यूमर प्रोटेक्शन
  • नितिन नबीन - रोड कंस्ट्रक्शन, अर्बन डेवलपमेंट और हाउसिंग
  • मदन साहनी - सोशल वेलफेयर
  • सत्य कुमार यादव - एग्रीकल्चर
  • अमरेंद्र प्रताप शाही - माइनॉरिटी वेलफेयर
  • सुनील कुमार - वॉटर रिसोर्स
  • मोहम्मद जमा खान - माइनॉरिटी वेलफेयर
  • संजय सिंह ‘टाइगर’ - लेबर रिसोर्स
  • अरुण शंकर प्रसाद - पर्यटन
  • सुरेश मेहता - एनिमल और फिशरीज रिसोर्स
  • नारायण प्रसाद - आपदा प्रबंधन
  • रेणु देवी - पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
  • संजीव कुमार ‘अरुण’ - अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
  • श्रेयसी सिंह - इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, स्पोर्ट्स
  • डॉ. प्रेम कुमार - एनवॉयर्नमेंट, फॉरेस्ट और क्लाइमेट चेंज
  • राम सूरत कुमार – रेवेन्यू; लैंड रिफॉर्म्स
  • संजय कुमार सिंह – पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग
  • दीपक प्रकाश – पंचायती राज