Bihar Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 14 अप्रैल तक बारिश की संभावना है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 21 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने करवट ले ली है। आसमान में बादल छा गए हैं और ठंडी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के सभी जिलों में 14 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 21 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान इन 17 जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही गरज के साथ बारिश भी होने की संभावना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि बिहार के वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, सारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सिवान, भोजपुर, बक्सर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद जिलों में 14 अप्रैल तक मौसम खराब बना रह सकता है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, वज्रपात, मेघगर्जन और बारिश की संभावना है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: जानिए फराह खान के कुक दिलीप की वायरल जर्नी और शाहरुख खान से कनेक्शन

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई जिलों के लिए 14 अप्रैल तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, सारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सिवान, भोजपुर, बक्सर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में अगले 24 घंटों के दौरान तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।