बिहार की राजधानी पटना में बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इसको देखते हुए पटना के जिलाधिकारी की तरफ से बच्चों के स्कूलों में पढ़ाई के समय में फिर बदलाव किया गया है। बीते दिनों पटना का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया था।

पटना। बिहार की राजधानी पटना में बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इसको देखते हुए पटना के जिलाधिकारी की तरफ से बच्चों के स्कूलों में पढ़ाई के समय में फिर बदलाव किया गया है। बीते दिनों पटना का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया था। तब स्कूल को 10:45 बजे तक ही खोलने का आदेश जारी किया गया था। अब गर्मी से राहत मिलने के बाद स्कूलों को 11:30 बजे तक खोलने का आदेश जारी किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हीटवेव के चलते 10:45 तक स्कूल खोलने के दिए गए थे आदेश

अप्रैल महीने में हीटवेव की चपेट में बिहार के ज्यादातर शहर थे। शहरों का टेम्प्रेचर 40 से 44 डिग्री के बीच था। पटना के डीएम ने बढ़ती गर्मी की वजह से स्कूलों के खुलने की टाइमिंग को लेकर आदेश जारी किया था। हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए गाइडलाइन भी जारी किया गया था। पानी की व्यवस्था के साथ ही पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया था। इसीलिए उस समय स्कूलों के खोलने का समय 10:45 बजे कर दिया गया था।

11:30 बजे के बाद सभी कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक

पटना के डीएम की तरफ से जारी नये आदेश के अनुसार अब एक मई से स्कूल 11:30 बजे तक खुलेंगे। डीएम की तरफ से जारी आदेश में 11:30 बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्ष​णिक गति​विधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके पहले डीएम की तरफ से स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव से जुड़ा आदेश 18 अप्रैल को जारी हुआ था। जिसमें स्कूलों को 10:45 तक खोलने का निर्देश दिया गया था।