पटना में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जिसने अपने पति की बेहरमी से हत्या की है। आरोपी महिला की इससे पहले दो शादियां हो चुकी थीं, वह तीसे पति को मार कर चौथा विवाह करने की तैयारी में थी।

पटना. बिहार की राजधानी पटना के पास फुलवारी शरीफ में कुछ दिन पहले यूपी के एक युवक के मर्डर के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। साथ ही इसके हत्यारे के बारे में जो खुलासा किया है वह बेहद चौंकाने वाला है। क्योंकि यह हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर की थी। अब तीनों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। बता दें कि आरोपी महिला की इससे पहले दो शादियां हो चुकी थीं, वह तीसे पति को मार कर चौथा विवाह करने की तैयारी में थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे पुलिस ने किया मर्डर का खुलासा

दरअसल, दो दिन पहले शुक्रवार को फुलवारी शरीफ थाना इलाके के एक खेत में पुलिस को शव मिला था। जिसकी पहचान सुभाष प्रजापति के रूप में हुई थी। युवक की लाश मृतक के ससुराल इलाके में मिली थी। जांच की तो पता चला कि युवक की हत्या गला दबाकर की है। पुलिस का शक सुभाष के ससुराल वालों पर गया। ऐसे में पत्नी और पूरे परिवार से सख्ती से पूछताछ की तो उन लोगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

मृतक के भाई ने किए चौंकाने वाले खुलासा

बता दें कि आरोपी पत्नी का नाम असमेरी खातून है, जिसकी यह तीसरी शादी थी, वह दो पतियों को पहले ही छोड़ चुकी थी। बताया जाता है कि सुभाष की हत्या के बाद वह चौथी शादी करने वाली थी। महिला को पहले दो पति से भी दो बच्चे हैं। मृतक के भाई बृजेश प्रजापति ने पुलिस को बताया कि असगारी खातून ने मेरे भाई से झांसे में लेकर शादी की थी। उसका असली मकसद भाई की संपत्ति हड़पना थी। आए दिन वो भाई से विवाद करती रहती थी। दो दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।