Bihar free bus travel for women: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। 9 अगस्त को पूरे बिहार में BSRTC की बसों में सभी महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा साधारण, डीलक्स और वॉल्वो बसों के साथ-साथ पिंक बसों पर भी लागू होगी।

Bihar News: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नीतीश सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए सरकारी बसों में यात्रा मुफ्त होगी। वे बिना पैसे खर्च किए अपने भाई को राखी बांधने अपने मायके जा सकेंगी। 9 अगस्त को बिहार के किसी भी रूट पर बीएसआरटीसी की बसों में सभी महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा साधारण, डीलक्स और वोल्वो सभी कैटेगरी की बसों में लागू होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कहां से कहां तक चलेंगी बसें

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि इस फैसले का उद्देश्य भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का सम्मान करना और महिलाओं को सुविधा प्रदान करना है। इससे बहनें आसानी से अपने भाइयों के पास पहुंच सकेंगी और त्योहार को खुशी से मना सकेंगी। राजधानी पटना में विशेष रूप से संचालित पिंक बस सेवा में भी महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। ये बसें सगुना मोड़ से गांधी मैदान और गांधी मैदान से एम्स के बीच चलती हैं। भीड़ को देखते हुए निगम ने अतिरिक्त बसें चलाने का भी निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें- सीतामढ़ी को गृह मंत्री अमित शाह देंगे क्या-क्या सौगात, यहां देखें पूरी डिटेल

बस ड्राइवर और कंटक्टर को सावधानी बरते का निर्देश

साथ ही, सभी बस चालकों और कंडक्टरों को महिलाओं की यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने और योजना का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। बीएसआरटीसी ने यात्रियों से इस योजना का पूरा लाभ उठाने और रक्षाबंधन को एक सुरक्षित, सुविधाजनक और यादगार अनुभव बनाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें- Bihar: DSP के 3 ठिकानों पर एक साथ रेड, पटना से जहानाबाद तक हड़कंप

रक्षाबंधन पर बिहार में महिलाओं को किन बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी?

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की सभी श्रेणियों की बसों-साधारण, डीलक्स और वोल्वो में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

यह सुविधा किस तारीख से लागू होगी?

यह योजना 9 अगस्त 2025 (रक्षाबंधन के दिन) को एक दिन के लिए लागू होगी।

क्या यह सुविधा पटना शहर में भी उपलब्ध होगी?

हां, पटना की पिंक बस सेवा (जैसे सगुना मोड़ से गांधी मैदान और एम्स रूट) में भी महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

क्या टिकट या कोई पहचान पत्र दिखाना होगा?

BSRTC द्वारा विशेष रूप से टिकट नहीं मांगे जाएंगे, लेकिन महिला यात्रियों को पहचान सत्यापन के लिए एक वैध पहचान पत्र साथ रखना होगा।

क्या सभी रूटों पर बसें उपलब्ध होंगी?

हां, बिहार के सभी प्रमुख रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।

इस योजना का उद्देश्य क्या है?

यह योजना भाई-बहन के रिश्ते का सम्मान करने और रक्षाबंधन पर महिलाओं को सुगम यात्रा सुविधा प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।

अगर कोई बस चालक या कंडक्टर नियमों का पालन नहीं करता है तो क्या करें?

ऐसी स्थिति में यात्री बीएसआरटीसी हेल्पलाइन नंबर या स्थानीय परिवहन अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं।