वारिसनगर थाना इलाके के मनियारपुर पंचायत के रामपुर गांव में मो. शकील की बिटिया की बारात आने वाली थी। शकील घर के दरवाजे पर सोये हुए थे। एक युवक आया और उन पर गोलियां दागकर फरार हो गया।

समस्तीपुर। इकलौती बेटी की शादी के लिए परिवार के सभी सदस्य गांव आए हुए थे। शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही थी। कुछ ही घंटो बाद बारात आने वाली थी। पर उसके पहले बदमाशों ने पिता को गोली मार दी। जख्मी पिता को अस्पताल ले जाया गया। उधर परिजन शादी को लेकर चिंति​त थे। सबके मन में आशंकाओं के बादल उमड़ घुमड़ रहे थे। तब पुलिस ने परिजनों को ढांढस बंधाया और पुलिस बल की मौजूदगी में बिटिया की शादी हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी के पहले मारी गोली

वारिसनगर थाना इलाके के मनियारपुर पंचायत के रामपुर गांव में मो. शकील के घर शादी की तैयारियां चल रही थी। रविवार दोपहर उनकी बिटिया की बारात आने वाली थी। सब लोग शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। शकील घर के दरवाजे पर सोये हुए थे। करीब सात बजे एक युवक आया और उन पर गोलियां दागकर फरार हो गया। एक गोली उनके बाएं पैर के घुटने और दूसरी गोली दाएं पैर के जांघ के पास लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकटठा हो गए।

परिवार में मच गया कोहराम

शादी के ऐन पहले वारदात से परिवार में कोहराम मच गया। शकील को इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ, उसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिले के सदर अस्पताल रेफर किया गया। उसी दौरान जख्मी शकील ने पुलिस को घटना की इत्तला दी।

पुलिस की निगरानी में हुई शादी

पुलिस ने जख्मी पिता के बयान दर्ज किए और छानबीन शुरु कर दी। उसी दौरान परिवार चिंतित था कि ऐसे माहौल में बिटिया की शादी कैसे होगी, फिलहाल पुलिस बल की तैनाती हुई। बारात समय से आयी और पुलिस की निगरानी में शादी हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शकील परिवार के साथ मुम्बई में रहते हैं। वह अपनी बेटी की शादी के लिए गांव आए हुए थे।