बिहार में बढ़ती ठंड के कारण 10 जिलों में 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। 

पटना में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शरीर सुन्न कर देने वाली ठंड ने लोगों को कंबल में दुबके रहने को मजबूर कर दिया है। बढ़ती ठंड को देखते हुए बिहार के 10 जिलों में 8वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल

 पटना, गोपालगंज, मोतिहारी,सहरसा, छपरा,अररिया, मधेपुरा, सुपौल, कटिहार, और मधुबनी में सारे प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। अब सभी विधालय 27 जनवरी को खुलेंगे। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में गिरावट देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटों में रोहतास सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गोपालगंज सबसे गर्म जिला रहा।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में संतों ने योगी-मोदी से मांगी खास दक्षिणा, बोले-इसके बिना नहीं जाएंगे

अगले दो दिनों तक कोहरा छाए रहने की आशंका 

मौसम विभाग कि मानें तो अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा 27 जनवरी को राज्य में बारिश होने की भी आशंका है। पटना और अन्य कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि 31 जनवरी को प्रदेशवासियों को ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।