शेखपुरा विधानसभा चुनाव 2025 में जेडीयू उम्मीदवार रनधीर कुमार सोनी ने तीसरी बार आरजेडी को मात देकर 22,547 वोटों की बड़ी जीत दर्ज की। उन्हें 82,922 वोट मिले, जबकि आरजेडी के विजय कुमार 60,375 वोटों पर सिमट गए। जनसुराज के राजेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
Sheikhpura Assembly Election 2025: शेखपुरा विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार बिहार की सबसे चर्चित सीटों में से एक बन गई है। पिछले दो चुनावों में सियासी पटखनी खा रहे JD(U) कैंडिडेट रनधीर कुमार सोनी ने तीसरी बार आरजेडी को करारी शिकस्त दे दी। उन्होंने इस बार 22547 वोटों से शानदार जीत दर्ज की। उन्हें कुल 82922 मत मिले। बदले में आरजेडी प्रत्याशी विजय कुमार 60375 वोटों पर ही सिमट गए। जनसुराज पार्टी के राजेश कुमार 4184 वोटो हासिल कर तीसरे स्थान पर पोजीशन पर रहे।
शेखपुरा विधानसभा सीट का इतिहास
- 2010: JD(U) प्रत्याशी रणधीर कुमार सोनी ने INC की सुनीला देवी को 7,342 वोटों से हराया।
- 2015: JD(U) के रणधीर कुमार सोनी ने HAM प्रत्याशी नरेश साव को 13,101 वोटों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
- 2020: समीकरण बदले और RJD उम्मीदवार विजय कुमार ने 56,365 वोट पाकर रणधीर कुमार सोनी को 6,116 वोटों से शिकस्त दी।
शेखपुरा विधानसभा सीट का जातीय और राजनीतिक समीकरण
शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र में यादव, कुर्मी, सवर्ण और अल्पसंख्यक समुदाय चुनावी समीकरण को प्रभावित करते हैं। यहां राजद को यादव और अल्पसंख्यक मतों का मजबूत आधार मिलता है, वहीं जदयू को कुर्मी और सवर्ण मतदाताओं का सहयोग रहता है। 2025 में यह जातीय संतुलन बेहद निर्णायक साबित हो सकता है।
शेखपुरा विधानसभा सीट पर प्रत्याशी, शिक्षा, संपत्ति और आपराधिक रिकॉर्ड
- विजय कुमार (RJD): 2020 के विजेता, शिक्षा व राजनीतिक पृष्ठभूमि मजबूत, संपत्ति में इजाफा हुआ है। उनकी कुल संपतति करीब सात करोड़ रुपए है। उन पर 77 लाख के करीब लोन हैं। ग्रेजुएशन करने वाले विजय कुमार पर 7 क्रिमिनल केस भी चल रहे हैं।
- रणधीर कुमार सोनी (JD-U): दो बार विधायक रह चुके, शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय, संपत्ति करोड़ों में, बूथ स्तर पर मैनेजमेंट में माहिर।
- अन्य संभावित प्रत्याशियों में LJP, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार समीकरण बिगाड़ सकते हैं।
