Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव के साथ लालू परिवार की संपत्ति चर्चा में है। तेजस्वी यादव सबसे अमीर सदस्य हैं, लेकिन क्या वाकई? जानिए लालू, राबड़ी, मीसा और तेज प्रताप की संपत्ति का पूरा लेखा-जोखा।

Tejashwi Yadav Net Worth: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो गई है और सियासी मैदान में एक बार फिर लालू परिवार सुर्खियों में है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव जहां खुद को मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार के रूप में पेश कर रहे हैं, वहीं लोगों की नजर उनके और पूरे यादव परिवार की संपत्ति पर भी है। चुनावी हलफनामों के आधार पर तेजस्वी यादव इस समय लालू परिवार में सबसे अमीर सदस्य हैं। आइए जानते हैं, किसके पास है कितनी संपत्ति और लालू परिवार में कौन सबसे धनवान है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तेजस्वी यादव के पास कितनी संपत्ति है

बात करें तेजस्वी यादव की संपत्ती के बारे में तो 2020 में चुनाव आयोग में दिए गए हलफनामे के अनुसार उनके पास 5 करोड़ 88 लाख 90 हजार 61 रुपये की संपत्ती थी। जबकि 2015 में तेजस्वी यादव के पास 2 करोड़ 32 लाख 56 हजार 322 रुपये की चल संपत्ति बताई गई। तेजस्वी यादव को लालू परिवार में सबसे अमीर सदस्य माना जाता है।

लालू यादव

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने आखिरी चुनाव साल 2009 में लड़ा था। उस समय चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार उनकी संपत्ति 3 करोड़ 21 लाख रुपए थी। जबकि 2004 के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी संपत्ति 87 लाख 68 हजार रुपए बताया गया।

राबड़ी यादव

बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने वर्ष 2014 में सारण से लोकसभा का चुनावी मैदान में खड़ी हुई थी। उस समय उनके पास 6.5 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति थी। उनके पास 19 लाख रुपए के मवेशी भी थे। लालू यादव की पत्नी और तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी के पास भी 45 गाय, 20 बछड़े और 50 कारतूस वाली एक डबल बैरल बंदूक है।

मीसा भारती

लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती के पास 69 लाख 91 हजार 191 रुपए की चल संपत्ति और 1.46 लाख रुपए की अचल संपत्ति बताई गई है। यह जानकारी चुनावी हलफनामे के अनुसार है।

तेज प्रताप यादव

पूर्व मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने 2020 में चुनावी हलफनामे में बताया था कि उनकी संपत्ति 2 करोड़ 83 लाख रुपये है। जबकि 2015 में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उनके पास 2 करोड़ 97 हजार रुपये की संपत्ति बताई गई थी। तेजस्वी के पास 15 लाख 46 हजार रुपये की बाइक और 29 लाख 43 हजार रुपये की BMW कार भी मौजूद है।