बिहार चुनाव 2025 में तेज प्रताप यादव अपने भाई तेजस्वी के खिलाफ हो गए हैं। उन्होंने तेजस्वी की राजनीतिक योग्यता पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे 'जननायक' नहीं हैं और पिता के बलबूते पर हैं। तेज प्रताप अपनी पार्टी JJD से महुआ सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महुआ विधानसभा सीट पर अपने ही पिता की पार्टी, राजद, के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे तेज प्रताप यादव ने अब खुलकर अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव का विरोध करना शुरू कर दिया है। एक दिन पहले 'मरना मंजूर है, लेकिन राजद में नहीं जाऊंगा' जैसा तीखा बयान देने के बाद, अब तेज प्रताप ने तेजस्वी की राजनीतिक योग्यता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शनिवार को अपने महुआ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकले तेज प्रताप यादव ने पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव को 'जननायक' कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने साफ कहा कि तेजस्वी यादव जननायक नहीं हैं।

तेज प्रताप ने कहा, "यह उपाधि केवल बड़े और स्थापित नेताओं के लिए है। जननायक जयप्रकाश नारायण, राममनोहर लोहिया और लालू प्रसाद यादव जैसे लोग हैं। मगर तेजस्वी यादव जननायक नहीं हैं। वो 

"पिता के बलबूते हैं, अपने बलबूते नहीं"

तेज प्रताप यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने साफ शब्दों में छोटे भाई की पहचान को उनके पिता से जोड़ते हुए उनकी खुद की योग्यता पर सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा, "वो हमारे पिता जी के बलबूते हैं, अपने बलबूते नहीं हैं।" तेज प्रताप ने छोटे भाई को नसीहत देते हुए आगे कहा, "जिस दिन तेजस्वी यादव अपने भरोसे आएंगे, तब सबसे पहले हम ही उन्हें जननायक कहेंगे।"

बता दें कि बिहार विधानसभा के चुनाव में जहां एक ओर तेजस्वी यादव पूरे महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं और मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं, वहीं उनके बड़े भाई और जनशक्ति जनता दल पार्टी (JJD) के मुखिया तेज प्रताप यादव उन्हें खुली चुनौती दे रहे हैं।

अलग चुनाव लड़ रहे तेज प्रताप 

गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी 'जनशक्ति जनता दल' बनाई है और बिहार विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये हैं। वह स्वयं महुआ विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं, जहां उनका सीधा मुकाबला राजद के उम्मीदवार से है।