भोजपुरी एक्ट्रेस स्नेह उपाध्याय के एक वीडियो सॉन्ग ने इस समय सोशल मीडिया पर गर्दा मचा रखा है। एक्ट्रेस ने “का लगता है पटा लोगे” गाने को बेहद बिंदास अंदाज में गाया है। इस पर अब तक दो मिलियन से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।

पटना। भोजपुरी एक्ट्रेस स्नेह उपाध्याय के एक वीडियो सॉन्ग ने इस समय सोशल मीडिया पर गर्दा मचा रखा है। एक्ट्रेस ने “का लगता है पटा लोगे” गाने को बेहद बिंदास अंदाज में गाया है। अपने इंस्टाग्राम रील पर उन्होंने अपना यह वीडियो सांग डाला है, इस पर अब तक दो मिलियन से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। यूजर खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

View post on Instagram

कमेंट भी हैं मजेदार

कमेंट भी इतने मजेदार हैं कि उन्हें सुनकर हंसी आएगी। एक यूजर लिखते हैं कि महाराष्ट्रीयन के लिए तो आपने कुछ नहीं बोला यह तो नाइंसाफी है। वहीं एक अन्य यूजर वीडियो सॉन्ग पर कमेंट करते हुए लिखते हैं कि यदि सरकारी नौकरी है तो पटना की लड़की भी पटेगी और दिल्ली वाली भी दिल देगी। स्नेहा स्टेज परफार्मेंस करती रहती हैं, इसके साथ वह सिंगर भी हैं।

‘हैलो कौन’ सॉन्ग से मिली पहचान

एक्ट्रेस स्नेह उपाध्याय को वर्ष 2019 में ‘हैलो कौन’ सॉन्ग से भोजपुरी सिनेमा जगत में पहचान हासिल हुई। यह सॉन्ग उन्होंने रितेश पांडे के साथ गाया था। यह गाना इतना फेमस हुआ था कि बेस्ट न्यू वाइस आफ एल्बम की तरफ से वर्ष 2020 में स्नेह को ग्रीन सिनेमा अवार्ड मिला। अक्सर उनके गाने धमाल मचाते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर भी वह काफी फेमस हैं। उनके 869K फालोवर्स हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ‘हैलो कौन गर्ल’ के नाम से भी संबोधित किया जाता है।

कौन है स्नेह उपाध्याय?

भोजपुरी एक्ट्रेस व सिंगर स्नेह का जन्म समस्तीपुर, बिहार में हुआ। मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी स्नेह की बचपन से ही गीत-संगीत में रूचि थी। महज तीन साल की उम्र में ही संगीत का आकर्षण उनमें दिखा और चार वर्ष की उम्र से ही उन्होंने संगीत की शिक्षा ग्रहण करनी शुरु कर दी। उन्होंने संगीत की औपचारिक शिक्षा भी ग्रहण की है। प्रयाग संगीत समीति, इलाहाबाद से उन्होंने बाकायदा संगीत में शिक्षा ली। अब तक वह अपनी गायिकी के लिए तमाम अवार्ड भी प्राप्त कर चुकी हैं। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उन्हें ‘फ्रेश वॉइस ऑफ इंडिया’ अवॉर्ड दे चुके हैं। उन्हें ‘वॉयस ऑफ बिहार’ अवॉर्ड भी मिल चुका है। गाने के अलावा हॉर्स राइडिंग, पेंटिंग और कुकिंग करना पसंद है।