मुज़फ़्फ़रपुर में दो लड़कियों के बीच ज़बरदस्त लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि लड़ाई एक लड़के को लेकर हुई, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे पर थप्पड़ और चप्पल बरसाए।

मुजफ्फरपुर न्यूज: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जहां सड़क पर दो लड़कियों के बीच हुई लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां एक लड़के के लिए आपस में भिड़ गईं और एक-दूसरे पर जमकर हमला किया। दोनों तरफ से जमकर थप्पड़ और चप्पल चले। किसी ने छत से इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। दोनों लड़कियों के बीच हुई थप्पड़बाजी के वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। फर्स्ट बिहार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ब्वॉयफ्रेंड को लेकर चले थप्पड़ और चपल्ल

जानकारी के मुताबिक, यह घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां एक रेस्टोरेंट के पास एक घर की छत से दोनों के बीच लड़ाई का सीन फिल्माया गया है, जिसे लोग बड़े चाव से देख रहे हैं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़कियां कॉलेज में पढ़ती हैं। इनके साथ दो अन्य लड़कियां भी थीं। ये चारों पैदल जा रही थीं, तभी दो लड़कियों के बीच बहस शुरू हो गई। वहीं, ब्वॉयफ्रेंड को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। एक लड़की ने थप्पड़ जड़ दिया और उसके बाद दोनों तरफ से महाभारत शुरू हो गई। वीडियो में दोनों लड़कियां एक दूसरे पर थप्पड़ और चप्पल फेंकती नजर आ रही हैं और उनके साथ मौजूद दो लड़कियां उनकी लड़ाई छुड़ाने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो किसने बनाया, इसका पता नहीं चल पाया है।

वायरल हो रही वीडियो

इधर वायरल वीडियो खूब देखा जा रहा है। इस पर बड़ी संख्या में कमेंट भी आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब उनके बीच लड़ाई हो रही थी, तो मौके पर कई लोग पहुंच गए थे। लेकिन उन्हें अलग करने वाले लोगों की कमी थी। उनके साथ मौजूद दो लोग उन्हें अलग करते रहे और लड़कियां बार-बार उलझ रही थीं। लड़कियों के बीच हुई लड़ाई का वीडियो चौराहे पर भी चर्चा में है।