उजियारपुर विधानसभा चुनाव 2025: उजियारपुर विधानसभा चुनाव 2025 में आरजेडी के आलोक कुमार मेहता ने जीत दर्ज की है। उन्हें 1,02,707 वोट मिले। आलोक कुमार मेहता ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रशांत कुमार पंकज को 16,283 वोटों के अंतर से पराजित किया।
Ujiarpur Assembly Election 2025: उजियारपुर विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल के आलोक कुमार मेहता जीत गए हैं। उन्हें 102707 वोट मिले। उन्होंने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रशांत कुमार पंकज को 16283 वोटों से हराया।उजियारपुर विधानसभा (Ujiarpur Vidhan Sabha) बिहार की राजनीति का अहम केंद्र माना जाता है। समस्तीपुर जिले की यह सीट लंबे समय से राजद (RJD) का गढ़ रही है। 2020 और 2015 दोनों चुनावों में आलोक कुमार मेहता ने जीत दर्ज की थी। इस सीट पर करीब 3 लाख मतदाता हैं, जिनमें दलित, पिछड़े और मुस्लिम वोटरों की अहम भूमिका है।
उजियारपुर विधानसभा का चुनावी इतिहास
- 2020 चुनाव: आलोक कुमार मेहता (RJD) ने शील कुमार राय (BJP) को 23,268 वोटों से हराया।
- 2015 चुनाव: आलोक कुमार मेहता (RJD) ने कुमार अनंत (RLSP) को मात दी।
- 2010 चुनाव: दुर्गा प्रसाद सिंह (RJD) ने रामलखन महतो (JDU) को हराया।
लगातार तीन बार राजद की जीत से यह साफ है कि उजियारपुर में पार्टी की पकड़ मजबूत रही है।
2020 उजियारपुर विधानसभा चुनाव परिणाम
- विजेता-आलोक कुमार मेहता (RJD)-90,601 वोट
- हारे-शील कुमार राय (BJP)-67,333 वोट
- आलोक कुमार मेहता (RJD) ने शील कुमार राय (BJP) को 23,268 वोटों से हराया।
- अन्य उम्मीदवार-RLSP, निर्दलीय और छोटे दलों को मिलाकर लगभग 20,000 वोट।
जीत का कारण
- मुस्लिम और दलित-पिछड़ा वोट बैंक का बड़ा समर्थन।
- राजद की “महागठबंधन” रणनीति ने असर दिखाया।
- भाजपा प्रत्याशी शील कुमार राय ग्रामीण इलाकों में पैठ बनाने में सफल नहीं रहे।
- आलोक कुमार मेहता ने लगातार संगठन से जुड़कर जनता में विश्वास कायम किया।
नोट: आलोक कुमार मेहता पर तीन क्रिमिनल केस हैं। ग्रेजुएट हैं और उनके पास Rs 7,36,01,800 रुपए की चल-अचल संपत्ति है। उन पर Rs 52,05,110 रुपए का कर्जा भी है।
2015 उजियारपुर विधानसभा चुनाव परिणाम
- विजेता- आलोक कुमार मेहता (RJD) - 85,466 वोट
- हारे-कुमार अनंत (RLSP)-38,006 वोट
- आलोक कुमार मेहता (RJD) ने कुमार अनंत (RLSP) को 47,460 वोटों से मात दी।
जीत का कारण
- 2015 का चुनाव महागठबंधन (RJD+JDU+Congress) बनाम NDA के बीच हुआ।
- जदयू और राजद के गठबंधन ने समीकरण बदल दिए।
- कुमार अनंत (RLSP) को बड़े स्तर पर वोट ट्रांसफर नहीं मिला।
- यादव, मुस्लिम और दलित मतदाताओं ने मिलकर RJD के पक्ष में निर्णायक भूमिका निभाई।
2010 उजियारपुर विधानसभा चुनाव परिणाम
- विजेता-दुर्गा प्रसाद सिंह (RJD)-42,791 वोट
- हारे-रामलखन महतो (JDU)- 29,760 वोट
दुर्गा प्रसाद सिंह (RJD) ने रामलखन महतो (JDU) को 13,031 वोट के अंतर से पराजित किया।
जीत का कारण
- RJD ने ग्रामीण इलाकों में मजबूत पकड़ बनाई हुई थी।
- जदयू उम्मीदवार स्थानीय स्तर पर उतने प्रभावी नहीं रहे।
- मुस्लिम और यादव मतदाता एकजुट होकर RJD के पक्ष में रहे।
जातीय समीकरण और मतदाता प्रोफाइल (Ujiarpur Voter Profile)
- कुल मतदाता: 2.99 लाख
- अनुसूचित जाति मतदाता: 57,528 (19.23%)
- मुस्लिम मतदाता: 29,916 (10%)
- ग्रामीण मतदाता: 94.66%
- शहरी मतदाता: 5.34%
यह साफ करता है कि यहां चुनाव हमेशा दलित, मुस्लिम और यादव समीकरण पर टिका रहता है।
