छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों ने एक बड़े ऑपरेशन में 16 नक्सलियों को मार गिराया है, जिसमें एक करोड़ का इनामी नक्सली भी शामिल है। चार दिन चले इस ऑपरेशन में जवानों ने कई आधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं।

गरियाबंद न्यूज: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। नक्सलियों के एक बड़े कुनबे को खत्म कर दिया गया है। इसमें एक करोड़ का इनामी नक्सली भी मारा गया है। करीब चार दिनों तक चले ऑपरेशन में जवानों ने 16 नक्सलियों को मार गिराया है। बुधवार रात हमारे जवान सफल ऑपरेशन के बाद जंगल से वापस लौटे हैं। 16 नक्सलियों को मार गिराने के बाद जवानों का हौसला जोश से भरा हुआ था। जवान जंगल से पैदल ही कैंप की तरफ बढ़ रहे थे। एक जवान ने कहा कि हम ऐसे ऑपरेशन करते रहते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हम गिनती नहीं करते...

गरियाबंद में नक्सलियों को मार गिराने के बाद लौट रहे जवान प्रकाश सिंह ने मीडिया से बात की है। उन्होंने कहा कि हम ऐसे ऑपरेशन करते रहते हैं। हम ऐसा करते रहेंगे, स्थिति खतरनाक थी लेकिन हमने उसका सामना किया, जैसा कि हम हमेशा करते हैं और हमेशा करेंगे। उन्होंने कहा कि हम 3-4 दिनों तक मौके पर थे। उन्होंने पहले हम पर हमला किया, हमने जवाबी कार्रवाई की और उन्हें मार गिराया। वहां कई टीमें थीं... मैं इसे बहुत सफल मानता हूं, हम इसी तरह लड़ते रहेंगे और छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाएंगे।

ये भी पढ़ें- अस्मत बचाते बचाते... खो दी अपनी जिंदगी, क्या है पूरा मामला

नक्सलियों से आधुनिक हथियार बरामद

वहीं, गरियाबंद में नक्सलियों के खिलाफ हमारे जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने उनके पास से कई अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं। 21 जनवरी को जवानों ने 16 नक्सलियों को घेरकर मार गिराया था। मौके से एके 47, एसएलआर, इंसास और दूसरे स्वचालित हथियार बरामद किए गए थे। मुठभेड़ के बाद जवान मुस्कुराते हुए कैंप लौटे।

मारे गए नक्सलियों की जल्द पहचान करेंगे

गरियाबंद एसपी निखिल खेचा ने बताया कि संयुक्त अभियान चलाया गया। यह अच्छी सफलता है, 2 जवान घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि हमने हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। हम मारे गए नक्सलियों की पहचान कर रहे हैं। हम जल्द ही नक्सलियों की पहचान कर लेंगे। ऑपरेशन खत्म हो गया है।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: बस्तर क्या हो रहा नक्सल फ्री? 800 अरेस्ट, 802 सरेंडर, 219 हुए ढेर

गौरतलब है कि जवानों ने तीन दिन पहले नक्सलियों को घेर लिया था। इसमें छत्तीसगढ़ और ओडिशा की पुलिस के अलावा सीआरपीएफ की टीम भी थी। राशन लाने निकले जवान घात लगाकर बैठे नक्सलियों के जाल में फंस गए। इसके बाद उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस कार्रवाई में 16 नक्सली मारे गए, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं।