आदिवासी नेता विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) छत्तीसगढ़ के नए सीएम बनने वाले हैं। भाजपा ने उनके नाम का ऐलान कर दिया है। वह RSS के करीबी हैं।

रायपुर। भाजपा ने लंबे वक्त तक इंतजार कराने के बाद रविवार को छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया। सीएम की कुर्सी आदिवासी नेता विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) को मिली है। साय जमीन से जुड़े नेता माने जाते हैं। RSS (Rashtriya Swayamsevak Sangh) का करीबी होना भी उनके पक्ष में गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विष्णु देव साय के बारे में 5 खास बातें

1- जशपुर जिले के बगिया गांव में जन्में विष्णु देव साय आदिवासी समुदाय से हैं। वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य रहे हैं। साय पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के करीबी हैं। रमन सिंह 2003 से 2018 तक छत्तीसगढ़ के सीएम रहे हैं।

2- साय ने अपनी राजनीतिक यात्रा सरपंच के रूप में शुरू की थी। वह निर्विरोध सरपंच चुने गए थे। वह 1990 और 1998 में विधायक चुने गए थे। 1999 के लोकसभा चुनाव में वह रायगढ़ सीट से सांसद चुने गए थे।

3- 2006 में राय को छत्तीसगढ़ भाजपा प्रमुख बनाया गया था। उन्हें केंद्र सरकार में राज्यमंत्री भी बनाया गया था। विष्णु देव साय को बीजेपी के वैचारिक गुरु RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) का करीबी माना जाता है।

4- 59 साल के विष्णु देव किसान परिवार से हैं। उनके पिता राम प्रसाद साय किसान थे। उनकी मां का नाम जशमनी देवी है। विष्णुदेव का एक छोटा भाई ओमप्रकाश है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का ऐलान: विष्णुदेव साय होंगे राज्य में बीजेपी सरकार के मुखिया

5- 1991 में विष्णु देव की शादी एक सामाजिक कार्यकर्ता कौशल्या देवी से हुई थी। दोनों को एक बेटा तीन बेटी हैं। उनकी बेटियां तोशेंद्र देव साई, स्मृति साई और निवृत्ति साई कंवर हैं।

यह भी पढ़ें- लोकसभा के चुनावी समीकरण से निकलेंगे BJP के CM, जानें किस राज्य में कौन बनेगा मुख्यमंत्री?