छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक युवक शराब के नशे में इस कदर चूर हुआ कि उसने अपनी मां और बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला। वहीं पत्नी को भी जख्मी कर अस्पताल पहुंचा दिया।

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बालोद से दिल दहला देने वाला क्राइम सामने आया है। जहां एक युवक के सिर पर इस कदर खून सवार हुआ कि उसने कुल्हाड़ी से अपनी मां और 2 माह के बेटे को काटकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी पर भी कुल्हाड़ी से वार किया। हालांकि पत्नी किसी तरह जान बच गई। महिला को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शराब के नशे में कातिल बन गया आरोपी

दरअसल, यह शॉकिंग घटना शनिवार को बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र का है। जहां उसरापारा गांव के निवासी भवानी निषाद शराब के नशे में घर पहुंचा और विवाद करने लगा। कुछ देर बाद उसने कुल्हाड़ी उठा ली और अपनी मां और पत्नी-बच्चों पर वार करने लगा। जिसमें मां शांति बाई (50) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 माह के बच्चे वैभव की हत्या कर दी गई। इसके अलावा पत्नी जागेश्वरी निषाद (25) गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता की हत्या भी करने का था प्लान

आरोपी पत्नी और बेटे को जान से मारने के बाद भी नहीं रुका अपने पिता को भी जान से मारने की ठान ली। खून से सने कपड़ों में वो पिता के आने का इंतजार कर रहा था। पिता की हत्या के बाद खुद को भी सुसाइड करने का प्लान था। लेकिन इससे पहले ही वो पकड़ा गया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद खून से सने कपड़ों में आरोपी गांव में घूमता रहा। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित कर बुलाया तब जुर्म की पूरी कहानी पता चली।

परिवार से बदला लेने के लिए किया मर्डर

मामले की जांच कर रही बालोद जिले की पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी पर चोरी करने का आरोप लगा था। उसने गांव के ही एक युवक के करीब 40 हजार रुपए चुरा लिए थे। लेकिन यह बात पूरे गांव के लोगों को पता चल गई थी कि चोरी किसने की है। इसी बात को लेकर वह गुस्से में था। परिवार वालों से भी इसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। मां-पिता और पत्नी चोरी को लेकर उसे डांटते थे। इसी बात को लेकर वह गुस्से में था। मौका मिलते ही उसने यह हमला कर दिया।