देश में प्रचंड गर्मी का दौर चालू हो गया है। हालात ये हो गए है कि धूप से राहत पाने के लिए लोग नदी, तालाबों का सहारा ले रहे है। पर इसके चलते ही एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं जिसमें लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के बस्तर शहर से सामने आया।

बस्तर (bastar). दर्दनाक खबर छत्तीसगढ़ के बस्तर शहर के जगदलपुर इलाके से गुरुवार 20 अप्रैल के दिन सामने आई है। यहां गर्मी से राहत पाने तालाब नहाने गए 3 मासूमों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि डूबने के कारण उनकी मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। तीनों को हॉस्पिटल ले जाया गया था। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना जगदलपुर के नगरनार का है। नगरनार पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर में हो रहे थे गर्मी से परेशान, नहाने पहुंचे तालाब

गर्मी के चलते बच्चों की स्कूल की छुट्टियां चल रही है। इसके चलते उनका समय घर में नहीं कट रहा था साथ ही प्रदेश में भीषण गर्मी भी पड़ रही है। उदासी भगाने और गर्मी पाने के लिए10 साल से कम उम्र के तीनों बच्चे पास के ही नगरनार में स्थित तालाब में नहाने चले गए। कुछ अन्य गांव के लड़के उनके साथ थे। वहां नहाने के दौरान मस्ती मस्ती में वे तीनों गहरे पानी की तरफ चले गए जहां पहुंचते ही वे डूबने लगे।

मदद लाने गांव की तरफ दौड़े साथी

उनकों डूबता देखकर साथी लड़के वहां से भागकर गांव पहुंचे और लोगों को पूरा माजरा बताया। पता चलते ही गांव के लोग और परिजन वहां बचाने को दौड़ लगा दी। साथ ही पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने उनको तालाब से निकाल कर नजदीक के हॉस्पिटल ले कर गई जहां पहले तो कोई मिला नहीं। तो उनको नजदीक के दूसरे हॉस्पिटल लाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

सदमे में आए परिजनों ने किया हंगामा

घटना के बाद तीन परिवार में कोहराम मच गया। मासूमों की इस तरह से खोने के बाद उनका रो रोकर बुरा हाल है। बच्चों की मौत के बाद परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा कर दिया। उन्होंने इलाके कि मेडिकल फेसिलिटी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां समय पर ना तो डॉक्टर मिलते ना ही एंबुलेंस की कोई सुविधा है। घटना के बाद बच्चों को महरानी हॉस्पिटल लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच सकती थी। मृतको की पहचान प्रियांशु कश्यप (8 साल), प्रमोद गोयल (9 साल) और विक्की बेसरा (10 साल) के रूप में हुई है।

वहीं तीन मासूमों के डूबने से जान जाने का पता चलते ही जिला कलेक्टर चंदन कुमार साथ ही कई अन्य अफसर भी मौके पर पहुंचे।

इसे भी पढ़े- बर्थ डे गर्ल बहनों के साथ नहाने के लिए गई तालाब, हुआ ऐसा हादसा कि जन्मदिन की खुशियों के बीच मचा कोहराम