दादा की मौत का शोक मना रहे पोते की हत्या हो जाती है। पोते की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जिसने भी यह घटना सुनी, उसका दिल रो दिया। दादा-पोते के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार करना पड़ा।

बिलासपुर। दादा की मौत का शोक मना रहे पोते की हत्या हो जाती है। पहले ही परिवार ​के सिर से बुजुर्ग का साया उठ गया था और परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। पर उसके पहले ही पोते की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जिसने भी यह घटना सुनी, उसका दिल रो दिया। दादा-पोते के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार करना पड़ा। दिल को झकझोरने वाला यह मामला बेलगहना इलाके के ग्राम ढोलमौहा का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है मामला?

कोटा थाना क्षेत्र के तहत ग्राम ढोलमौहा निवासी लवन सिंह पैकरा की मौत हुई तो परिवार उनकी मौत का शोक मना रहा था। आस-पड़ोस के लोगों को भी इसकी जानकारी दी जा रही थी। गांव में जिसको भी इस बारे में पता चला, वह अपना शोक जाहिर करने मृतक के घर पहुंचने लगे। इसी दौरान शराब के नशे में धुत गांव का ही दिलेश पैकरा भी मृतक के घर पहुंचा और अजीब हरकते करने लगा। उसकी हरकते देख, मृतक लवन सिंह के पोते शिवनाथ ने उसे घर के अंदर जाने से मना कर दिया। बस, इसी बात पर शिवनाथ और दिलेश के बीच कहासुनी शुरु हो गई और विवाद बढता चल गया।

घर में जाने से मना किया तो चाकू से वार

विवाद के दौरान ही दिलेश ने शिवनाथ को जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले की वह कुछ समझ पाते दिलेश ने अपने पास से चाकू निकाला और उसक पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा। चा​कू से शिवनाथ को लहूलुहान कर दिलेश मौके से फरार हो गया। मौजूद लोगों ने घायल को सिम्स अस्पताल पहुंचवाया। पर उसके पहले ही शिवनाथ के प्राण निकल गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी।

दबोचा आरोपी, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिलेश को उसके घर पर तलाशा, पर वह अपने घर से भी फरार हो चुका था। पुलिस टीम ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की और धर दबोचा। आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों को सौंपा गया और फिर परिजनों ने दादा-पोते का अंतिम संस्कार एक साथ किया।