रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रोलर स्पोर्ट्स रैंकिंग चैंपियनशिप में बिलासपुर की शिविका पांडेय ने चोटिल होने के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कांस्य और स्वर्ण पदक जीतकर अपने आयु वर्ग की ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित एक निजी पब्लिक स्कूल के स्केटिंग ग्राउंड में 9 और 10 मई 2026 को प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रोलर स्पोर्ट्स रैंकिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर की युवा खिलाड़ी शिविका पांडेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चोट के बावजूद शिविका पांडेय ने जीता स्वर्ण पदक

शिविका पांडेय ने 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग की ट्वॉय इनलाइन स्केट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 9 मई को आयोजित 400 मीटर रेस के दौरान वे गंभीर रूप से चोटिल हो गई थीं। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और घायल अवस्था में ही रेस पूरी कर कांस्य पदक हासिल किया। अगले दिन भी चोट और दर्द के बावजूद शिविका ने शानदार जज्बा दिखाया। उन्होंने 200 मीटर रेस में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ वे अपने आयु वर्ग की ओवरऑल चैंपियन भी बनीं।

बिलासपुर की छात्रा हैं शिविका पांडेय

शिविका पांडेय Birla Open Minds International School की छठवीं कक्षा की छात्रा हैं। वे Royal Skating Club में नियमित रूप से स्केटिंग का प्रशिक्षण लेती हैं। उनकी इस सफलता से परिवार और शहर में खुशी का माहौल है।

चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ा है शिविका का परिवार

शिविका के माता-पिता चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनकी मां डॉ. श्वेता पांडेय आयुर्वेद चिकित्साधिकारी हैं। वहीं उनके पिता डॉ. विद्या भूषण पांडेय शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय महाविद्यालय बिलासपुर में बालरोग विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।

स्वर्ण प्राशन और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ा परिवार

उल्लेखनीय है कि शिविका स्वयं स्वर्ण प्राशित हैं, जो आयुर्वेदिक इम्युनिटी बूस्टर प्रक्रिया का हिस्सा माना जाता है। उनके पिता डॉ. विद्या भूषण पांडेय नियमित रूप से स्वर्ण प्राशन शिविरों का आयोजन करते हैं और बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।