आम आदमी पार्टी ने सोमवार शाम को छत्तसीगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की है। इस सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम हैं। अब तक आप अपने 22 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है।

रायपुर, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों की तारीखो का जल्द ही चुनाव आयोग ऐलान कर सकता है। इसी बीच राजनीतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों सूची जारी कर रही हैं। आम आदमी पार्टी ने सोमवार शाम को छत्तसीगढ़ चुनाव के लिए अपने कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की है। इस सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या छत्तीसगढ़ में इस बार चलेगा झाड़ू?

रायपुर, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों की तारीखो का जल्द ही चुनाव आयोग ऐलान कर सकता है। इसी बीच राजनीतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों सूची जारी कर रही हैं। आम आदमी पार्टी ने सोमवार शाम को छत्तसीगढ़ चुनाव के लिए अपने कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की है। इस सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम हैं। साथ ही पार्टी ने ट्वीट कर कहा, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए हमारे उम्मीदवारों की दूसरी सूची आ गई है। सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं, इस बार यहां पर झाड़ू चलेगा, तो सब साफ हो जाएगा।

आप ने अब तक 22 प्रत्यशियों के नाम किए जारी

1. दंतेवाड़ा-बालू राम भवानी

2. नारायणपुर-नरेंद्र कुमार नाग

3. अकलतरा- आनंद प्रकाश मिरी

4. भानु प्रतापपुर – कोमल हुपेंडी

5. कोरबा-विशाल केलकर

6. राजिम-तेजराम विद्रोही

7. पत्थलगांव- राजा राम लकड़ा

8. कवर्धा- खड़गराज सिंह

9. भटगांव-सुरेंद्र गुप्ता

10.कुनकुरी – लेओस मिंज

11. प्रतापपुर- राजा राम श्याम

12. सारंगढ़- देव प्रशाद कोशले

13. खरसिया-विजय जयसवाल

14. कोटा-पंकज जेम्स

15. बिल्हा-जसबीर सिंह

16. बिलासपुर- डॉ. उज्ज्वला कराड़े

17. मस्तूरी- धरम दास भार्गव

18. रायपुर ग्रामीण-तरूण वैध

19. रायपुर पश्चिम – नंदन सिंह

20. अंतागढ़-संतराम सलाम

21. केशकाल – जुगलकिशोर बोध

22. चित्रकोट – बोमाडा राम मंडावी

आप ने चुनाव को बनाया दिलचस्प

आप की नजर साल 2023 में पांच प्रदेश में होने वाले विधासभा चुनाव पर हैं। दिल्ली और पंजाब सरकार चलाने के बाद अब आप मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सीट जीतकर अपनी एंट्री कराना चाहती है। दिलचस्प ये भी है कि आप और कांग्रेस दोनों ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं और राजस्थान और छत्तीसगढ़ दोनों जगह कांग्रेस की सरकार. फिर भी आप ताल ठोक रही है।