छत्तीसगढ़ में मंत्रीमंडल का विस्तार हो गया है। राज्यपाल द्वारा बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रीमंडल का विस्तार हो गया है। राज्यपाल द्वारा 9 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह 11.45 बजे शुरू हुआ। कुछ ही देर में सभी विधायकों को शपथ दिलाई गई। हालांकि अभी किसको कौन सा विभाग मिलेगा ये फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन ये तय है कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में अब ये 9 मंत्री रहेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जिन 9 विधायकों को आज शपथ दिलाई गई उनके नाम बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े हैं। सीएम ने कहा कि बाकी मंत्रियों को जल्द ही मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

17 दिसंबर को जेपी नड्डा के घर हुई थी बैठक

17 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर छत्तीसगढ़ कैबिनेट गठन को लेकर बैठक की गई थी। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साहू, विजय शर्मा और छत्तीसगढ़ सह प्रभारी ओम माथुर समेत अन्य नेता मौजूद थे। एक घंटे से ज्यादा समय तक चली बैठक में कैबिनेट गठन में सोशल इंजीनियरिंग को तरजीह दी गई थी। इसके साथ ही चुनावी घोषणापत्र और पार्टी के एजेंडे को लेकर भी गहन चर्चा हुई थी।

यह भी पढ़ें- पहली बार विधायक बने किरण सिंहदेव को भाजपा ने बनाया छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष

13 दिसंबर को सीएम विष्णु देव ने ली थी शपथ

विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद भाजपा ने विष्णु देव को छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया था। इसके बाद 13 दिसंबर को विष्णु देव ने रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में पद की शपथ ली थी। विष्णु देव ने 1999 से 2014 तक रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चार लोकसभा चुनाव जीते हैं। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 54 और कांग्रेस को 35 सीटें मिलीं हैं।

यह भी पढ़ें- विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ के नए सीएम, PM नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ली शपथ