भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। प्रदेश में 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव होंगे। यहां वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है, और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल है।  

रायपुर. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। यहां भाजपा, आम आदमी पार्टी सहित कई दलों ने अपने उम्मीद्वारों की सूची भी जारी कर दी है। हालांकि यहां अभी कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। यहां वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर 2023 को मतदान होगा। जिसके परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा, जिसके तहत पहले चरण में 7 नवंबर को मतदान होगा, वहीं दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। जिसका रिजल्ट 3 दिसंबर 2023 को आएगा। 

2018 में 68 सीटों पर आई थी कांग्रेस

साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला था। कुल 90 सीटों पर हुए चुनाव में जीत के लिए 46 सीटें लाना था। लेकिन कांग्रेस यहां 68 सीटों पर आई थी। इससे पहले यहां भाजपा की सरकार थी। यहां करीब 15 साल बाद कांग्रेस की सरकार बनी थी। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने। यह राज्य नक्सल प्रभावित राज्य है।

3 जनवरी 2024 को समाप्त होगा कार्यकाल

छत्तीसगढ़ में 5 वीं विधानसभा का कार्यकाल 03 जनवरी 2024 को समाप्त हो रहा है। यहां चुनाव से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने छत्तीसगढ़ का दौरा कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी की।

भाजपा ने घोषित कर दिए उम्मीद्वार, कांग्रेस की घोषणा बाकी

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 17 अगस्त को ही अपने 21 उम्मीद्वारों की सूची जारी कर दी है। जबकि कांग्रेस ने अभी अपने उम्मीद्वारों की सूची जारी नहीं की है। इसी प्रकार बहुजन समाज पार्टी ने 9 प्रत्याशियों और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 2 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी ने भी अपने 10 उम्मीद्वारों की घोषणा कर दी है।