E-Office Award: आखिर किन विभागों ने ई-ऑफिस में सबसे शानदार प्रदर्शन किया? किन अधिकारियों को मिला मुख्य सचिव का सम्मान? क्या डिजिटल प्रशासन की दिशा में यह बड़ा कदम साबित होगा? समयपालन में कौन रहा सबसे आगे? मंत्रालय में सम्मानित कर्मचारियों की पूरी सूची क्या है?
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों के त्वरित और प्रभावी निष्पादन तथा कार्यालय में समय पर उपस्थित रहने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मई माह के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी मंत्रालयीन अधिकारियों और कर्मचारियों से ई-ऑफिस प्रणाली का अधिकतम उपयोग करते हुए बेहतर कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने की अपील की।

मुख्य सचिव ने कहा कि डिजिटल प्रशासन को मजबूत बनाने के लिए ई-ऑफिस का प्रभावी उपयोग आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचने और कार्य संस्कृति को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्होंने उनके प्रयासों की सराहना की।
E-Office Ranking: गृह विभाग पहले, समाज कल्याण दूसरे और सामान्य प्रशासन तीसरे स्थान पर
विभागीय स्तर पर ई-ऑफिस के उत्कृष्ट संचालन और फाइलों के प्रभावी निष्पादन के आधार पर गृह विभाग को पहला स्थान मिला। समाज कल्याण विभाग दूसरे और सामान्य प्रशासन विभाग तीसरे स्थान पर रहा। इस उपलब्धि के लिए समाज कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती शहला निगार, गृह विभाग की सचिव श्रीमती नेहा चम्पावत तथा सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री रजत कुमार ने प्रशंसा पत्र प्राप्त किया।
विभागीय सचिवों को भी मिला ई-ऑफिस उत्कृष्टता सम्मान
ई-ऑफिस पर श्रेष्ठ कार्य करने वाले विभागीय सचिवों को भी सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ फाइल निष्पादन के लिए सामान्य प्रशासन विभाग एवं उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव श्री रजत कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। विधि एवं विधायी कार्य विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सुषमा सावंत को दूसरा स्थान मिला, जबकि गृह एवं श्रम विभाग के सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता को तीसरे स्थान पर सम्मानित किया गया।
Joint Secretary Category: संयुक्त सचिव वर्ग में इन अधिकारियों का रहा शानदार प्रदर्शन
संयुक्त सचिव श्रेणी में अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के संयुक्त सचिव श्री अनुपम त्रिवेदी को प्रथम स्थान मिला। इसी विभाग के श्री भूपेन्द्र कुमार राजपूत दूसरे स्थान पर रहे। परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव श्री कमलेश बंसोड को तीसरे स्थान के लिए सम्मानित किया गया।
Deputy Secretary Award: उप सचिव श्रेणी में इन अधिकारियों को मिला सम्मान
उप सचिव वर्ग में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के उप सचिव श्री दूरदेशी राम सोन्टापर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। सामान्य प्रशासन विभाग-1 के उप सचिव श्री किशोर कुमार भूआर्य को दूसरा तथा सामान्य प्रशासन विभाग-6 की उप सचिव ऋतु वर्मा को तीसरा स्थान मिला।
Under Secretary Performance: अवर सचिव श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान
विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अवर सचिव श्री अरुण कुमार मिश्रा को प्रथम स्थान प्रदान किया गया। गृह विभाग के उप सचिव श्री पूरन लाल साहू दूसरे और वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अवर सचिव श्री मगनलाल पवार तीसरे स्थान पर रहे।
Section Officer Excellence: अनुभाग अधिकारियों ने दिखाया बेहतरीन प्रदर्शन
अनुभाग अधिकारी श्रेणी में सामान्य प्रशासन विभाग-4 एवं 1 के अनुभाग अधिकारी श्री नंदकुमार मेश्राम को प्रथम स्थान मिला। स्वास्थ्य विभाग के अनुभाग अधिकारी श्री विरेन्द्र कुमार को दूसरा तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अनुभाग अधिकारी श्री भोलेनाथ सारथी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
सचिवालय सहायकों को भी मिला सम्मान
वरिष्ठ सचिवालय सहायक वर्ग में चिकित्सा शिक्षा विभाग के श्री दुर्गेश रात्रे को प्रथम स्थान दिया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के श्री रामगोपाल सेन दूसरे तथा स्कूल शिक्षा विभाग के श्री कमलेश यदु तीसरे स्थान पर रहे। कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में नगरीय प्रशासन विभाग के श्री उमेश यादव को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के श्री भानुप्रसाद दूसरे तथा सामान्य प्रशासन विभाग-2 के श्री सुरेन्द्र कुमार तीसरे स्थान पर सम्मानित किए गए।
Technical Section Award: कम्प्यूटर ऑपरेटर श्रेणी में दीपेश कुमार अव्वल
टेक्निकल सेक्शन (सचिवालय) के ग्रेड-1, ग्रेड-2 एवं ग्रेड-3 कम्प्यूटर ऑपरेटर श्रेणी में श्री दीपेश कुमार को प्रथम स्थान के लिए सम्मानित किया गया।
Office Attendance Award: समय पर कार्यालय पहुंचने वाले कर्मचारियों को भी मिला सम्मान
कार्यालयीन समय का पालन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें नगरीय प्रशासन विभाग के अवर सचिव श्री आनंद कुमार पटेल, राजस्व विभाग की स्टेनोटाइपिस्ट भावना यादव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्री हरि प्रसाद, सामान्य प्रशासन विभाग के निज सचिव श्री हरिश देवांगन और मुख्य लेखा अधिकारी श्री जयंत कुमार देवांगन शामिल हैं।
इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग के भृत्य श्री जीधन राम साहू, उच्च शिक्षा विभाग के सहायक अनुभाग अधिकारी श्री लोक नारायण शर्मा, मुख्य सचिव कार्यालय के अवर सचिव श्री ओम प्रकाश पात्रे, वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्री पुरुषोत्तम लाल निषाद, वित्त विभाग की सहायक ग्रेड-2 पुष्पांजलि गजभिये, भृत्य श्री राजकुमार सोरी, पशुपालन विभाग के सेक्शन ऑफिसर श्री राजेश कुमार जैन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टेनोटाइपिस्ट श्री रमाकांत, सामान्य प्रशासन विभाग के सहायक अनुभाग अधिकारी श्री रमेश कुमार पटेल, अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के सहायक ग्रेड-2 श्री शेष नारायण साहू, वित्त विभाग के अनुभाग अधिकारी श्री सुनील मैत्री और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सहायक अनुभाग अधिकारी श्री उमेश कुमार ठाकरे को समयबद्धता और अनुशासन के लिए सम्मानित किया गया।
डिजिटल प्रशासन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
ई-ऑफिस प्रणाली को बढ़ावा देने और समयबद्ध कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे न केवल विभागों में कार्यों का तेजी से निष्पादन होगा, बल्कि कर्मचारियों में प्रतिस्पर्धा और बेहतर कार्य संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।


