मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुढियारी में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा में हिस्सा लिया और हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। उन्होंने बाबा भोरमदेव के दर्शन का अनुभव भी साझा किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज गुढियारी स्थित मारुती मंगलम भवन में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री रमन सिंह एवं विधायक श्री राजेश मूणत भी साथ में उपस्थित थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांवड़ियों पर की हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा

मुख्यमंत्री श्री साय ने उपस्थित श्रद्धालुओं और कांवड़ियों से कहा कि सावन मास में ही मुझे बाबा भोरमदेव के दर्शन करने का अवसर मिला। यह मंत्र मुग्ध कर देने वाला अवसर था। हमने कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की। पूरे यात्रा मार्ग में कांवड़ियों का उत्साह छलक रहा था। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख समृद्धि की कामना करते हुए सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

कांवड़ यात्रा महादेव पर भक्तों की अटूट श्रद्धा और प्रेम का प्रतीक

सावन मास के पावन अवसर पर आज मैंने भगवान शिव-पार्वती, सियाराम, हनुमान जी और वृंदावन बांके बिहारी लाल की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की। कांवड़ यात्रा महादेव पर भक्तों की अटूट श्रद्धा और प्रेम का प्रतीक है। आज हजारों की संख्या में कांवड़िए मारुति मंगलम से महादेव घाट पहुंच हटकेश्वर महादेव को जल अर्पित करेंगे। भगवान भोलेनाथ की कृपा कांवड़ियों पर सदैव बनी रहे।