बिलासपुर में एक महिला पर उसके लिव-इन पार्टनर ने चाकू से हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बिलासपुर न्यूज: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला को उसके लिव-इन पार्टनर ने चाकू घोंप दिया है। चाकू लगने से घायल महिला की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चाकू मारने के बाद आरोपी फरार हो गया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साथ में 9 साल का रहता था बेटा

31 वर्षीय निर्मला उर्फ ​​नीलू कश्यप सरकंडा थाना क्षेत्र के बंगाली पारा कालीबाड़ी के पास रहती है। पति से तलाक के बाद वह प्राइवेट जॉब कर अपना घर चलाती है। मिली जानकारी के अनुसार महिला का 9 साल का बेटा है। महिला का मायका अशोकनगर में है। पति से अलग होने के बाद महिला सनत कश्यप के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। लेकिन पिछले साल अक्टूबर 2024 में दिवाली के समय से ही महिला का सनत कश्यप से भी मनमुटाव चल रहा था। तभी से वह सनत कश्यप से अलग होना चाहती थी और दूरी बनाए हुए थी। जिससे कारण सनत कश्यप नाराज था।

चाकू घोंप हुआ फरार

वह महिला पर रिश्ता बनाए रखने का दबाव बना रहा था। शुक्रवार रात महिला किसी काम से घर से निकली थी और अपने घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में सनत कश्यप ने नीलू कश्यप को रोक लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। सनत ने महिला के सीने, पेट और गर्दन पर चाकू से 8 से 10 बार वार किए। जिससे महिला खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। राहगीरों और आस-पड़ोस के लोगों के आने पर आरोपी साइकिल से भाग गया। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के परिजनों ने बताया कि निर्मला उर्फ ​​नीलू को सनत पिछले दो महीने से परेशान कर रहा था और अब उसने उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें-

मसीहा बनकर आए प्रशांत किशोर की बढ़ी मुश्किलें! नोटिस का 7 दिन में मांगा जवाब

भिखारी का बड़ा कारनामा, घर-घर जाकर करती थी ऐसा काम, CCTV में सबकुछ हुआ कैद