मुजफ्फरपुर में एक महिला भिखारी ने व्यवसायी के घर से ₹1.55 लाख चुरा लिए। घटना CCTV में कैद हुई, पुलिस जाँच कर रही है।

मुजफ्फरपुर न्यूज: मुजफ्फरपुर में एक शातिर महिला भिखारी ने एक व्यवसायी के साथ कुछ ऐसा ही किया है। महिला सबसे पहले घर में घुसती है। उसके बाद एक दरवाजा खोलने की कोशिश करती है। उसके बाद इधर-उधर रेकी करती है। फिर वापस आती है। उस खुले कमरे में घुस जाती है। उसके बाद वहां रखे एक लाख पचपन हजार रुपये उठाती है और धीरे से निकल जाती है। इस शातिर महिला भिखारी की करतूत CCTV में कैद हो गई है। पुलिस इस महिला की तलाश कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सदपुरा मोहल्ले की घटना

घटना मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सदपुरा मोहल्ले की है। जहां महिला भिखारी के अंदाज में पहुंचती है। उसके बाद इलाके में भीख मांगती है। उसके बाद महिला राजन कुमार नामक व्यवसायी के घर में घुसती है। घर में बने ऑफिस से एक लाख पचपन हजार रुपये उठाती है और निकल जाती है। महिला के कमरे में घुसने और निकलने का सीसीटीवी फुटेज कैद हो गया है। घटना के बाद व्यवसायी ने महिला की काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली।

पुलिस ने जांच शुरू की

इसके बाद पीड़ित राजन कुमार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। राजन कुमार बेला औद्योगिक क्षेत्र में पेपर कप और प्लेट की फैक्ट्री चलाते हैं। वह बैंक में पैसे जमा करने जा रहे थे। इसी बीच उनकी पत्नी ने उन्हें नाश्ता करने को कहा। राजन कुमार नाश्ता करने लगे। इसी बीच एक भिखारी महिला अंदर आई। उसने ऑफिस में रखे पैसे उठाए और चली गई। संबंधित थाना प्रभारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। महिला की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें- 

71 साल के 'लव गुरु' की अनोखी तलाश! फेसबुक पर ढूंढ रहे हैं बूढ़ी गर्लफ्रेंड

लालू यादव का दफ्तर आना, क्या है माजरा? ईडी का छापा, बढ़ा सस्पेंस!