छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा के कन्हाई बंद गांव के रहने वाले एक शख्स ने कुत्ते की बेरहमी से पिटाई की और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो वायरल हो गया। जिसने भी यह वीडियो देखा। उसने कुत्ते की पिटाई पर शख्स की निंदा की।

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा के कन्हाई बंद गांव के रहने वाले एक शख्स ने कुत्ते की बेरहमी से पिटाई की और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो वायरल हो गया। जिसने भी यह वीडियो देखा। उसने कुत्ते की पिटाई पर शख्स की निंदा की। यही वीडियो पशु प्रेमियों तक जा पहुंचा। बस फिर क्या था। उस शख्स की शामत आ गई। पशु प्रेमी नैला उपथाना पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने आरोपी शख्स को अरेस्ट कर लिया है और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुत्ते की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

शख्स ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर कुत्ते की पिटाई का वीडियो अपलोड किया। वीडियो में वह कुत्ते की बेरहमी से पिटाई करता हुआ दिख रहा है। वीडियो में म्यूजिक भी बज रहा है। वीडियो वायरल हुआ तो पशु प्रेमी निधि तिवारी की इस पर नजर पड़ी। उन्होंने इस घटना पर अपना विरोध जताया। उसके बाद पशु प्रेमी पुलिस के पास पहुंचे और शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पशु प्रेमी की शिकायत पर पुलिस का एक्शन

दरअसल, बिलासपुर की रहने वाली पशु प्रेमी निधि तिवारी ने घायल पशुओं के इलाज से जुड़ा काम में हिस्सा लेती है। वह पशुओं या पक्षियों के साथ होने वाली क्रूरता को विरोध करती रही हैं। जब उन्होंने कुत्ते की पिटाई का वीडियो देखा तो वह पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने भी इस मामले में तुरंत एक्शन लिया और आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

कुत्ते को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया

पुलिस का कहना है कि पुलिस ने कन्हाई बंद गांव पहुंचकर युवक की खोजबीन की। घायल कुत्ते को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। निधि​ तिवारी की शिकायत पर युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी शख्स की पहचान अजीत यादव के रूप में हुई है।