छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला सीआरपीएफ के जवानों पर हुआ है।

Naxal attack at Bijapur Sukma Border: छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला सीआरपीएफ के जवानों पर हुआ है। बीजापुर-सुकमा बार्डर पर हुए इस हमले में कम से कम तीन सीआरपीएफ के जवान मारे गए हैं जबकि डेढ़ दर्जन के आसपास गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, आईजी पी सुंदरराज ने कहा कि दोनों तरफ से हुई फायरिंग में हमारे जवानों ने नक्सलियों को भी मार गिराया है। कम से कम छह नक्सली कैडरों को हमारे जवानों ने मारा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नक्सली हमले के बाद अस्पताल में भर्ती जवानों को देखने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर हमले संबंधी जानकारियां ली और घायलों के इलाज के यथोचित आदेश दिए।

आईजी बस्तर ने कहा-हमने नक्सलियों को भी मारा

आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास नक्सलियों के साथ गोलीबारी में जवानों के मारे जाने की जानकार दी है। आईजी पी.सुंदरराज ने कहा कि हमारे जवानों ने गोलीबारी में मुंहतोड़ जवाब दिया। हमने कम से कम छह नक्सली कैडरों को मार गिराया है। हमारे तीन जवानों ने अपनी जान दे दी। घायल जवानों को रायपुर ले जाया गया है। वहां उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सबकी हालत स्थिर है और खतरे से बाहर हैं।

मुख्यमंत्री पहुंचे अस्पताल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, हमले की सूचना मिलने के बाद रायपुर अस्पताल पहुंचे। यहां नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान घायल हुए जवानों को भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री साय ने जवानों के इलाज संबंधी आवश्यक इंतजाम किए जाने का आदेश दिया।

2021 में इसी जगह मारे गए थे 23 जवान

बीजापुर-सुकमा बार्डर पर जोनागुडा और अलीगुडा में दोनों तरफ से हुई फायरिंग के दौरान जवानों की जान गई है। इसके पहले 2021 में इसी जगह नक्सलियों ने सीआरपीएफ जवानों पर हमला बोला था। उस हमले में सीआरपीएफ के 23 जवान मारे गए थे।

यह भी पढ़ें:

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का गाजा से सैनिकों को हटाने से इनकार, बोले-हजारों आतंकियों को भी नहीं करेंगे रिहा