भारी भीड़ के बीच पीएम की पेंटिंग लेकर पहुंची एक लड़की की मंच से न केवल तारीफ की बल्कि पेंटिंग पर उसका पता लिखकर अपने पास मंगा लिया।
PM Modi Kanker rally: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में रैलियों का दौर शुरू है। गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने कांकेर में चुनावी रैली को संबोधित कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। रैली में आई एक बच्ची से पीएम मोदी का संवाद इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है। भारी भीड़ के बीच पीएम की पेंटिंग लेकर पहुंची एक लड़की की मंच से न केवल तारीफ की बल्कि पेंटिंग पर उसका पता लिखकर अपने पास मंगा लिया। पीएम मोदी ने उससे वादा किया कि वह चिट्ठी लिखेंगे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

