MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • प्रेमिका को शादी पर प्रेमी ने बारूद भरकर गिफ्ट कर दिया म्यूजिक सिस्टम, जैसे ही बजाया, सुहागरात के बाद ही सुहाग उजड़ गया

प्रेमिका को शादी पर प्रेमी ने बारूद भरकर गिफ्ट कर दिया म्यूजिक सिस्टम, जैसे ही बजाया, सुहागरात के बाद ही सुहाग उजड़ गया

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कवर्धा कस्बे में 3 अप्रैल को हुए होम थियेटर ब्लास्ट मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस ब्लास्ट का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, दुल्हन का पूर्व प्रेमी निकला है। उसने बदला लेने के लिए यह ब्लास्ट किया था।

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Apr 05 2023, 08:02 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Asianet News

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कवर्धा कस्बे में 3 अप्रैल को हुए होम थियेटर ब्लास्ट मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस ब्लास्ट का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, दुल्हन का पूर्व प्रेमी निकला है। 33 साल के सरजू मरकाम ने बताया कि उसने बदला लेने के लिए यह ब्लास्ट किया था। कबीरधाम के एसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि घटना रेंगाखार पुलिस थाना क्षेत्र के चमारी गांव में उस समय हुई, जब पिछले सप्ताह शादी करने वाले हेमेंद्र मरावी (22) म्यूजिक सिस्टम चालू कर रहे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
Image Credit : Asianet News

विस्फोट के प्रभाव से जिस कमरे में म्यूजिक सिस्टम रखा गया था, उसकी दीवारें और छत गिर गई थीं। इस हादसे में हेमेंद्र मरावी और उसके बड़े भाई की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य घायल हो गए थे। होम थिएटर म्यूजिक सिस्टम उन्हें शादी में गिफ्ट मिला था। 

38
Image Credit : Asianet News

हेमेंद्र मरावी ने 30 मार्च को झलमाला थाना क्षेत्र से सटे अंजना गांव की एक महिला से शादी की थी। अगले दिन महिला अपने ससुराल से रस्मों के अनुसार वापस अपने मायके चली गई। रेंगाखार और झलमाला थाना क्षेत्र नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आते हैं।

48
Image Credit : Asianet News

एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि मरावी और परिवार के अन्य सदस्य अपने घर के एक कमरे में शादी के गिफ्ट खोल रहे थे। वायर को बिजली के बोर्ड से जोड़ने के बाद जैसे ही मरावी ने म्यूजिक सिस्टम चालू किया, वो ब्लास्ट हो गया।

58
Image Credit : Asianet News

एएसपी ने कहा कि उनके भाई राजकुमार (30) और डेढ़ साल के लड़के सहित चार अन्य को चोटें आईं और उन्हें कवर्धा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरावी के भाई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

68
Image Credit : Asianet News

जांच के लिए दुर्ग और रायपुर जिलों की फोरेंसिक टीमों को लगाया गया था। म्यूजिक सिस्टम के कवर पर एक प्रसिद्ध ब्रांड नाम छपा हुआ था, लेकिन ऐसा लगता है कि यह ओरिजनल ब्रांड की एक कॉपी है।

78
Image Credit : Asianet News

इस मामले में पुलिस ने सरजू मरकाम सहित 4 लोगों को पकड़ा है। सरजू ने बताया कि 30 मार्च को उसका हेमेंद्र से विवाद हो गया था। बदला लेने के लिए उसने होम थियेटर में 250 ग्राम अमोनियम नाइट्रेट और सुतली बम डालकर विस्फोटक तैयार किया था। फिर रिसेप्शन पर चुपके से म्यूजिक सिस्टम उनके पास छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें-Killer को लव मैरिज करने कोर्ट ने दी 15 दिन की पैरोल, प्रेमिका बोली थी-9 साल से रिलेशन में हैं, जज साब ने रिश्ता टूटने से बचा लिया

88
Image Credit : Asianet News

सरजू के नवविवाहिता से 2 साल से प्रेम संबंध थे। लेकिन उसकी शादी कहीं और हो जाने से वो गुस्से में था। म्यूजिक सिस्टम उसने 30 अप्रैल को बालाघाट के मंडई से खरीदा था। आरोपी मप्र के इंदौर में एक क्रशर प्लांट में काम कर चुका है।

यह भी पढ़ें-बार-बार कुरेदने पर भड़क उठी पत्नी-हां, मैंने ही लल्ला को मार डाला, पति ने फोन पर रिकार्ड कर ली बात, पर ड्रामा अभी बाकी है

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
195/3
INDIND
191/8
NZ beat IND by 7 wickets
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chhattisgarh National Unity Day 2026: Deputy CM विजय शर्मा बोले- 'नक्सलवाद के बाद अब बस्तर के विकास पर जोर'
Recommended image2
Chhattisgarh Tourism: गुजरात के पर्यटकों को लुभाने की तैयारी, अहमदाबाद में बड़ा रोड शो
Recommended image3
Chhattisgarh Foundation Day 2026: 1 नवंबर से सजेगा राज्योत्सव, पलक मुच्छल से अभिजीत तक, जानें 3 दिन का पूरा कार्यक्रम
Recommended image4
Chhattisgarh CM Helpline 1076: शिकायतों पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, अधिकारियों को CM विष्णु देव साय की दो टूक
Recommended image5
महतारी वंदन योजना के तहत बेटियों का संवर रहा भविष्य, हर महीने मिल रहे हैं 1000 रुपए
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved