MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ के भ्रष्ट नेताओं-अफसरों में बैठा ED-IT की रेड का डर, बिलासपुर में लेडी ठेकेदार के यहां छुपाए थे 3 करोड़, पर 'गोलमाल' हो गया

छत्तीसगढ़ के भ्रष्ट नेताओं-अफसरों में बैठा ED-IT की रेड का डर, बिलासपुर में लेडी ठेकेदार के यहां छुपाए थे 3 करोड़, पर 'गोलमाल' हो गया

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वन विभाग में ठेकेदारी करने वाली सरोजनी साहू के यहां हुई चोरी का मामला राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है। साहू ने अपने घर से 20 हजार रुपए चोरी होने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन जांच में मामला काली कमाई का निकला।

2 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : May 24 2023, 01:09 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Asianet News

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वन विभाग में ठेकेदारी करने वाली सरोजनी साहू के यहां हुई चोरी का मामला राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है। साहू ने अपने घर से 20 हजार रुपए चोरी होने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने भी इसे मामूली चोरी जानकर इन्वेस्टिगेशन किया। लेकिन जब पुलिस ने चोरों को पकड़ा, तो उनके पास से 42 लाख रुपए मिलने से मामला ही पलट गया। खुलासा हुआ कि वे तो सिर्फ डमी चोर थे। एक चोर ने दावा किया कि महिला के घर 3 करोड़ का कैश था। यह चोर पुलिस का मुखबिर भी है।

25
Image Credit : Asianet News

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला अभिषेक विहार में रहने वाली सरोजनी साहू कांग्रेस से जुड़ी है। जबकि उसकी बहन रुक्मिणी साहू भाजपा से जुड़ी है। इस कांड के राजनीतिक कनेक्शन भी जुड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि यह पैसा ट्रांसफर से हुई काली कमाई का था।

35
Image Credit : Asianet News

छत्तीसगढ़ में इस समय IT और ED की लगातार छापेमार कार्रवाई हो रही है। शक जताया गया है कि पकड़े जाने के डर से किसी अफसर ने सरोजनी साहू के यहां काली कमाई छुपाकर रखी थी। पुलिस में चोरी की झूठी कहानी सरोजनी और उसकी बहन रुक्मणी ने मिलकर रची थी। पुलिस ने 7 लोगों को अरेस्ट किया है।

45
Image Credit : Asianet News

हुआ यूं कि इस कांड में शामिल पुलिस के मुखबिर 29 साल के शिवदीप तिवारी ने एंटी साइबर एंड क्राइम यूनिट(ACCU) को सूचना दी थी कि सरोजनी के यहां 3 करोड़ कैश रखा है। लेकिन टीम उसके रसूख को देखकर छापा नहीं मार सकी। इसके बाद शिवदीप एंड उसके गिरोह ने चोरी का प्लान बनाया।

यह भी पढ़ें-केरल के पलक्कड़ में वायरल हुआ चिल्लर वाला बाबूः कमरे से मिले 17 kg. रिश्वत के सिक्के, 2500 Rs. तक में संतोष कर लेता था

55
Image Credit : Asianet News

शक है कि रुक्मिणी ने ही अपनी बहन का यहां चोरी की प्लानिंग कराई। इसमें सरोजनी की भूमिका भी संदिग्ध है। उसका पति पीडब्यूडी में ठेकेदार है। अब पुलिस सबको कॉल डिटेल्स खंगाल रही है, ताकि पता चले कि यह रकम किसकी थी?

यह भी पढ़ें-WATCH VIDEO: पत्नी की 'याद' में ताजमहल तो नहीं, लेकिन MP में एक पति ने 32 साल का पूरा वेतन लगाकर मंदिर जरूर बनवा दिया

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Khelo India Tribal Games Wrestling Result: असम की देबी डायमारी की मेहनत रंग लाई, 62kg वर्ग में जीता सिल्वर मेडल
Recommended image2
Khelo India Tribal Games 2026: हॉकी में ओडिशा का डबल गोल्ड, पुरुष और महिला दोनों में जीत
Recommended image3
KITG 2026: अंबिकापुर में मल्लखंभ का शानदार आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Recommended image4
Khelo India Tribal Games: छत्तीसगढ़ ने झारखंड को हराकर महिला फुटबॉल में जीता गोल्ड
Recommended image5
Khelo India Tribal Games 2026: महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़-झारखंड फाइनल में
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved