राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता ही भारत की असली ताकत है। मुख्यमंत्री ने ‘एकता दौड़’ में भी हिस्सा लिया।

रायपुर, 31 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि “विविधता में एकता” ही भारत की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल वह युगपुरुष थे जिन्होंने अपनी दृढ़ निष्ठा और अदम्य साहस से देश की रियासतों का एकीकरण किया और अखंड भारत की नींव रखी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया माल्यार्पण

मुख्यमंत्री श्री साय ने आज देवेंद्र नगर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के कारण ही आज भारत एक सूत्र में बंधा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व क्षमता आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें: ‘कल्याण सिंह नगर’ क्यों है UP के नए नक्शे की सबसे अहम घोषणा? जानिए सब कुछ

‘एकता दौड़’ में स्कूली बच्चों और जनप्रतिनिधियों के साथ शामिल हुए सीएम

मुख्यमंत्री श्री साय ने राजधानी रायपुर में शास्त्री चौक से शारदा चौक तक आयोजित ‘एकता दौड़’ में स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस दौड़ का उद्देश्य भारत की अखंडता और एकता का संदेश देना है। दौड़ में लोगों का उत्साह और भागीदारी सराहनीय रही।

सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र के लिए प्रेरणा

सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि सरदार पटेल को उनके अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र समर्पण के लिए ‘लौह पुरुष’ कहा जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन हो रहा है, जो भारत की अखंडता और विविधता में एकता की मिसाल है।

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने का आह्वान

मुख्यमंत्री साय ने सभी नागरिकों से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और कहा कि यह दिन हर भारतीय के भीतर राष्ट्रभक्ति और समर्पण की भावना को मजबूत करता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री जुएल ओराम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण देव, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि यही भावना भारत की एकता और शक्ति का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: ‘बुआ का बेटा’ निकला दरिंदा, 8 महीने तक बहन के साथ करता रहा गंदा काम, फिर छत से फेंका