दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में AAP के पीछड़ने पर उमर अब्दुल्ला ने तंज कसा है। 

Delhi Election 2025 Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। बुधवार को हुए मतदान में लगभग 60.4% वोटिंग हुई जो 2020 के 62% मतदान से लगभग दो प्रतिशत कम है। मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच है, जबकि कांग्रेस अपनी पकड़ फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रही थी। चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल्स में BJP और AAP को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आ रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

AAP के पीछड़ने पर उमर अब्दुल्ला ने किया मजेदार ट्वीट 

दिल्ली में आप के पीछड़ने पर उमर अब्दुल्ला ने चुनावी रुझानों में आप के पीछड़ने पर एक मजेदार ट्वीट किया है। उन्होंने इंडिया गठबंधन के तहत दिल्ली में आप-कांग्रेस के साथ न लड़ने के फैसले पर तंज कसा है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ,"और लड़ो आपस में... समाप्त कर दो एक दूसरे को।"

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 39 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि AAP 23 सीटों पर आगे है।

यह भी पढ़ें: Delhi Election Result Live: CM से मंत्रियों तक, किसने किया कैसा प्रदर्शन, जानें